PAK vs BAN: पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच में बारिश का अड़ंगा, अब कितने बजे होगा मुकाबले का टॉस?

PAK vs BAN: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी में आज ग्रुप ए का मुकाबला रावलपिंडी में होना था। दोनों टीमों का इस टूर्नामेंट में यह अंतिम मैच था। सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद मैच महज एक औपचारिकता भर रह गया और फैन्स को निराशा भी हुई है।

इस बीच मौसम ने मामला खराब कर दिया और निर्धारित समय पर मुकाबले का टॉस नहीं हो पाया। बारिश की संभावना और खराब आउट फील्ड की वजह से तय समय पर टॉस नहीं हो पाया। भारतीय समय के अनुसार इस मैच का टॉस दोपहर 2 बजे होना था। बाद में मुकाबला रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों में एक-एक अंक बाँट दिया गया।

PAK vs BAN

इस मैच से पहले ही मौसम को लेकर कुछ इसी तरह का पूर्वानुमान जताया गया था। रावलपिंडी और नजदीकी इलाकों में बारिश के आसार थे और दो दिन पहले से ही मौसम को लेकर भविष्यवाणी इसी तरह की थी। पाकिस्तान के फैन्स अंतिम बार अपनी टीम को इस इवेंट में देखने आए थे।

बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों टीमों ने भारत के खिलाफ अपने मैच दुबई में खेले थे और हार का सामना भी किया। भारतीय टीम ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को पराजित करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके बाद पाक के पास औपचारिकता के अलावा कुछ नहीं बचा था।

कैसी है पिच (IND vs BAN Toss)

जहाँ तक रावलपिंडी की पिच की बात करें, तो बैटिंग के लिए यह पिच अच्छी थी। स्पिन गेंदबाज थोड़ा कमाल कर सकते थे लेकिन तेज गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं था। तेज गेंदबाज सिर्फ लाइन और लेंथ पर ध्यान देते हुए खुद को पिटाई से बचा सकते थे मगर वहां तक बात पहुंची नहीं।

जीत-हार से नहीं पड़ेगा असर (IND vs BAN Toss)

ग्रुप ए में पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टीमों को एक भी मैच में जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला और अभियान समाप्त हो गया। दोनों टीमों ने दो-दो मैचों में हार का सामना किया है। यह मैच रद्द होने से एक-एक अंक मिला लेकिन पाकिस्तानी टीम तालिका में सबसे नीचे रही है, ग्रुप ए में बांग्लादेश की टीम पाक से ऊपर रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+