PAK vs BAN: पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच हुआ रद्द, दोनों टीमों का अभियान समाप्त, कौन रहा तालिका में सबसे नीचे
PAK vs BAN: आईसीसी चैम्पियंस टट्रॉफी में दो टीमों का अभियान समाप्त हो गया। ग्रुप ए से पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाना था और यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। रावलपिंडी स्टेडियम में मुकाबला आयोजित किया जाना था लेकिन कुछ भी सही घटित नहीं हुआ।
पाक और बांग्लादेश दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटा गया, पाकिस्तानी फैन्स के लिए यह निराश करने वाला मामला रहा है। टीम लगातार दो मैच हार गई थी और अंतिम मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया। पाक टीम से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

रावलपिंडी और इस्लामाबाद में रात को जोरदार बारिश हुई थी, इसके बाद आज भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। घने काले बादल और बारिश के बाद आउटफील्ड भी काफी गीला था और नियमित अंतराल पर बारिश भी हो रही थी। इन सबको देखते हुए मैच शुरू होने के आसार नहीं थे।
हालांकि अंपायरों ने मैदान कर निरीक्षण भी किया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हो पाया। अंत में मुकाबला रद्द करने की घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टीमों का अभियान इस चैम्पियंस ट्रॉफी में समाप्त हो गया।
PAK vs BAK: तालिका में कौन आगे
बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों ही टीमों को टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला जीतने का मौका नहीं मिला। दोनों टीमों को भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप ए की अंक तालिका की तरफ नजर डाली जाए, तो पाकिस्तान 2 हार और एक रद्द के साथ एक अंक हासिल करते हुए सबसे नीचे रही। इसी स्थिति के साथ बांग्लादेशी टीम तीसरे नम्बर पर रही। बांग्लादेश का नेट रन रेट पाक से बेहतर था।
PAK vs BAN: पाक का शर्मनाक प्रदर्शन
मेजबान देश होने के नाते पाकिस्तान से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन यह टीम पहले ही दौर में बाहर हो गई। पाकिस्तान की टीम ने 19 फरवरी को अभियान शुरू किया था और 9 दिनों में इसे खत्म भी कर दिया। दर्शकों को खासी निराशा हुई है।












Click it and Unblock the Notifications