PAK vs BAN: पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच में कितने ओवर काटे जाएंगे? क्या है मैच रद्द करने का टाइम

PAK vs BAN: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अंतिम मुकाबला देखने के लिए दर्शक उत्साहित थे लेकिन बारिश ने इस पर पानी फेर दिया और निर्धारित समय पर मुकाबला ही शुरू नहीं हो पाया। सोशल मीडिया पर इस मुकाबले के लिए लगातार अपडेट्स आ रहे थे और पाकिस्तानी दर्शक स्टेडियम में जाकर गेम देखने का आनंद लेना चाहते थे।

भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले के टॉस दोपहर 2 बजे होना था। 3.30 बजे तक अगर मुकाबला शुरू नहीं हुआ, तो फिर ओवर काटने का विकल्प सामने आ गया। आईसीसी इवेंट होने के कारण नियमों का पालन सख्ती से किया गया और निगरानी की गई कि स्थिति खराब होने पर मैच रद्द किया जाएगा और ऐसा ही हुआ।

pak vs ban

अंपायरों ने मैदान पर जाकर निरीक्षण भी किया लेकिन उनके हाथों में छाते थे, इससे यह तो पता लग गया कि कंडीशन क्या है। बारिश अगर रुकने के बाद भी ग्राउंड्समैन को अपना काम करना होता है। इससे ओवर कटौती वाला मामला आना निश्चित लग रहा था।

मैच भारतीय समय के अनुसार 4 बजकर 30 मिनट तक शुरू होता, तो ओवर काटे जाते लेकिन ऐसा होने का समय ही नहीं आया इससे पहले ही मैच रद्द करने की घोषणा कर दी गई। अगर स्थिति खराब होकर मैच 5 बजे तक शुरू हो, तो 22 ओवर काटे जाते। और अगर एक घंटे की और देरी होती है, तो 36 ओवरों की कटौती की जानी थी।

PAK vs BAN कट ऑफ़ टाइम

अंतिम ऑप्शन टी20 के अंदाज में 20 ओवर का मुकाबला होता लेकिन यहाँ तक मामला जा नहीं पाया। इसके लिए भी कट ऑफ़ टाइम था। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला रद्द करने का समय 8 बजकर 2 मिनट के करीब था लेकिन लगातार बारिश और खराब आउटफील्ड के कारण किसी भी स्थिति में मैच शुरू नहीं किया जा सकता था, रद्द करना ही एकमात्र ऑप्शन था।

PAK vs BAN मैच में ऑस्ट्रेलिया-अफ्रीका वाला फॉर्मूला?

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला कट ऑफ़ टाइम से पहले ही रद्द कर दिया गया था। इसके पीछे कारण यह था कि कट ऑफ़ टाइम तक बारिश रुक जाती, तो मैदान को तैयार करने में समय लग जाना था। ऐसे में मुकाबले रद्द करना उचित समझा गया। पाकिस्तान और बांग्लादेश मैच में भी यही हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+