रिजवान ने स्मिथ से ही पूछ लिया- आपके खिलाफ DRS लें या नहीं, बल्लेबाज हैरान, सब हंस पड़े- VIDEO
कराची, 13 मार्च: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक दौरे का मजा पिचों ने खराब कर दिया है। गेंदबाजों की भरसक कोशिशों के बावजूद बल्लेबाज आसानी से आउट नहीं हो रहे हैं। रावलपिंडी में चल रहे टेस्ट मैच में तो दुनिया की सबसे पाटा विकेट में एक देखने को मिली, नतीजन वह टेस्ट बेहद नीरस ड्रा के तौर पर समाप्त हुआ। अब कराची में दूसरा टेस्ट मैच जारी है और रनों की बारिश देखने को मिल रही है जहां पर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए खुद को मजबूत स्थिति में ला दिया है। दूसरे दिन स्टंप की समाप्ति पर कंगारू टीम 8 विकेट के नुकसान पर 505 रन बना चुकी थी।

विकेटकीपिंग की दुनिया के नए हीरो
इस दौरान उस्मान ख्वाजा ने 160 रनों की पारी खेली जबकि स्टीव स्मिथ ने 72 रन बनाए। निचले क्रम पर एलेक्स हेल्स ने 93 रनों का योगदान दिया। इस टेस्ट में विकेटकीपिंग की दुनिया के नए हीरो मोहम्मद रिजवान कीपिंग कर रहे थे। पिच रन बरसा रही थी और गेंदबाज पसीने छुड़ा रहे थे कि एक घटना सबका ध्यान खींच गई। यहां मोहम्मद रिजवान खुद स्टीव स्मिथ से पूछ रहे थे कि उनके खिलाफ डीआरएस की अपील लेनी चाहिए या नहीं। यह पहले दिन का तीसरा सेशन चल रहा था तब नौमान अली ने स्मिथ को छकाने में सफलता हासिल की और पाकिस्तान को विकेट की महक आने लगी।
रिजवान की इस हरकत के चलते सबकी हंसी छूट गई
जैसे ही ऑन-फील्ड अंपायर ने अपील को खारिज कर दिया, पाकिस्तान के खिलाड़ी चर्चा करने लगे कि रेफरल लेना है या नहीं। चीजों को आसान करने के लिए, रिजवान बल्लेबाज के पास गए और उससे पूछा कि उसे क्या लगता है कि उन्हें क्या करना चाहिए। रिजवान की इस हरकत के चलते सबकी हंसी छूट गई। बाबर आजम, स्टीव स्मिथ, नौमान अली, और अन्य लोगों ने पाया कि उनके पेट में हंसी के साथ दर्द हो रहा था। कप्तान बाबर आजम अपने विकेटकीपर के सेंस ऑफ ह्यूमर से सबसे ज्यादा खुश नजर आए।

ऐतिहासिक सीरीज, पिच खराब-
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच चल रही श्रृंखला एक ऐतिहासिक सीरीज है जिसमें कंगारू 24 वर्षों में पहली बार उपमहाद्वीप में आए हैं। रावलपिंडी की पिच को गेंदबाजों की मदद की कमी के लिए आईसीसी द्वारा औसत से नीचे का दर्जा दिया गया था। कराची की पिच भी कुछ इसी तरह की दिखती है क्योंकि बल्लेबाजों को रन बनाना आसान लगता है।












Click it and Unblock the Notifications