Video: 'यह पाकिस्तान बनाम क्राउड का मुकाबला...,' अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले दिखी शोएब अख्तर की बौखलाहट

Pakistan vs Afghanistan: पाकिस्तान अपने 5वें वर्ल्ड कप मैच में पड़ोसी देश अफगानिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने टूर्नामेंट में अब तक चार मैचों में से सिर्फ दो जीते हैं। दोनों टीमों के बीच इस कड़े मुकाबले से पहले शोएब अख्तर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

पाकिस्तान के दिग्गज शोएब अख्तर को लगता है कि यह सिर्फ पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच नहीं होगा बल्कि पाकिस्तान बनाम क्राउड और ग्राउंड्समैन के बीच भी मुकाबला होगा। ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में अख्तर ने बाबर आजम की टीम को अफगानिस्तान को हल्के में न लेने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि, किसी भी तरह से मुकाबला एकतरफा नहीं होगा।

Pakistan vs Afghanistan

अख्तर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'यह सिर्फ पाक बनाम अफगानिस्तान नहीं है। यह पाक बनाम क्राउड है। यह पाक बनाम ग्राउंड्समैन है। हमारे लिए एक मुश्किल मैच, क्योंकि अफगानिस्तान एक मजबूत टीम है, वे कोई कमजोर या रोलओवर नहीं हैं।'

वीडियो में शोएब ने कहा कि, 'यह एक महत्वपूर्ण मैच है, बड़ा मैच है। आप जानते हैं कि इस मैच में गर्मागर्मी रहती है, और रहनी भी चाहिए। अफगानिस्तान किसी भी तरह से कमजोर नहीं है। यह कोई रन-ओवर नहीं होगा। यह उस तरह की टीम नहीं है जहां 'अपसेट' होगा। अख्तर ने कहा कि, 'यह एक ऐसी टीम है जो पाकिस्तान के बराबर है। उनके पास सभी स्पिनर हैं, और वे पाकिस्तान टीम को परेशान करेंगे। पाकिस्तान को अफगानिस्तान से हारना बर्दाश्त नहीं कर सकता।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज का मानना है कि चेपॉक की पिचें काफी हद तक अफगानिस्तान के स्पिनरों को मदद करेंगी। क्राउड का समर्थन भी उनके साथ रहेगा। अख्तर ने कहा कि, 'जो चीजें अफगानिस्तान के पक्ष में जाती हैं, मैं आपको बता रहा हूं कि क्राउड का सपोर्ट, पिच सपोर्ट, पिचें अच्छी हैं (जो उनके पक्ष में हैं)। मुझे लगता है कि स्पिनिंग ट्रैक, जो वहां होगा, स्पिनरों के लिए मददगार होगा, भले ही आप दिन में गेंदबाजी करें या रात में पाकिस्तान को मुश्किल तो होगी।

फिलहाल, टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही हैं, इसलिए कांटे की टक्कर की उम्मीद की जा सकती है। मैच निर्धारित समय दोपहर दो बजे से शुरू होगा, जोकि काफी दिलचस्प होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+