Pahalgam Attack: कश्मीर के खिलाफ जहर उगलने वाले अफरीदी का भाई था आतंकी! भारतीय सेना ने उतारा था मौत के घाट
Pahalgam Attack: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी लगातार कश्मीरी सेना के खिलाफ आग उगल रहे हैं, उन्होंने पाक के प्रचलित टीवी चैनल पर कहा है कि 'इंडिया में पटाखा भी फटता है तो वो कहने लगते हैं कि पाकिस्तान ने फोड़ा है।' यही नहीं वो लगातार खुले आम भारतीय सेना पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
पहलगाम आतंकी हमले में पर सवाल खड़े करते हुए अफरीदी ने हाल ही में कहा था कि 'कश्मीर में एक घंटे तक दहशतगर्द, दहशतगर्दी करते रहे, वहां 8 लाख फौज में से कोई नहीं आया और मात्र 10 मिनट के अंदर इल्जाम पाकिस्तान पर थोप दिया, वो खुद ही लोगों को मरवा देते हैं।'

शाहिद अफरीदी का चैनल भारत में बंद
शाहिद की इस बकवास पर भारतीयों की ओर से लगातार मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है। टीम इंडिया के 'गब्बर सिंह' कहे जाने वाले मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन तो अफरीदी की तगड़ी क्लास लगाई थी तो वहीं दूसरी ओर भारत सरकार ने भी शाहिद की बोलती बंद कर दी है। दरअसल मोदी सरकार ने पाकिस्तान के कई चैनलों को बैन कर दिया है, उसमें से एक शाहिद अफरीदी का भी चैनल है।
आखिर अफरीदी भारत के खिलाफ इतना जहर क्यों उगलते हैं?
ये कोई पहला मौका नहीं है कि जब अफरीदी ने हमारी सेना और कश्मीर को लेकर जहर उगला है, जबकि वो इससे पहले भी कई बार कश्मीर को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। अक्सर लोगों के जेहन में ये सवाल आता है कि आखिर अफरीदी भारत के खिलाफ इतना जहर क्यों उगलते हैं? विश्वपटल पर अफरीदी की पहचान एक क्रिकेटर के रूप में होती है लेकिन क्या एक खिलाड़ी इस तरह की बकवास करता है?
अफरीदी की नफरत की वजह उसका आतंकी भाई शाकिब है?
दरअसल अफरीदी की नफरत की वजह उसका चचेरा आतंकी भाई शाकिब है, जिसे कि 7 सितम्बर 2003 को बीएसएफ ने जवानों ने अनंतनाग मुठभेड़ में मार गिराया था। शाकिब आतंकी संगठन हरकत-उल-अंसार का कमांडर था, ये संगठन बाद में लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिल गया था।
अफरीदी की फैमिली से शाकिब के क्लोज रिलेशन थे
इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक बीएसएफ ने तब कहा था कि 'शाकिब के पास से जो दस्तावेज बरामद हुए थे, उससे साबित होता है कि अफरीदी की फैमिली से शाकिब के क्लोज रिलेशन थे, हालांकि अफरीदी और उनकी फैमिली दोनों ने इस बात से इनकार किया था।' मालूम हो कि आतंकी शाकिब मूल रूप से पेशावर का रहने वाला था और उसने अनंतनाग में अपना तगड़ा आतंकी नेटवर्क बिछा रखा था।
भारत सरकार से अफरीदी को करोड़ों का नुकसान
आपको बता दें कि फिलहाल भारत सरकार के कदम से अफरीदी को करोड़ों का नुकसान होगा क्योंकि उसके लाखों सब्सक्राइबर्स हैं और इंडिया की वजह से उसे काफी व्यूज मिलते हैं। मालूम हो पाकिस्तान की ओर से जिन ट्यूब चैनलों को बैन किया गया है, उनमें अफरीदी के अलावा शोएब अख्तर और बासित अली के भी चैनल हैं। जो इंडिया की वजह से करोड़ों की कमाई करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications