'बाहरी आवाजों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता,' शुभमन गिल ने आलोचना करने वालों को दिया करारा जवाब
Shubman Gill: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अब तक अच्छा काम किया है। खराब फॉर्म के कारण जब उनको बाहर करने की बातें सामने आ रही थीं, उसी समय गिल ने सैकड़ा जमाते हुए टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। विशाखापट्टनम और राजकोट में उन्होंने धमाका किया था।
रांची में प्रेस वार्ता के दौरान गिल से उनकी फॉर्म के उतर-चढाव को लेकर सवाल किया गया तो काफी परिपक्व तरीके से जवाब आया। गिल ने कहा कि उस समय हमेशा निराशा रही लेकिन यह मुझसे और मेरी अपेक्षाओं से ही थी। बाहरी आवाजें मुझे परेशान नहीं करती हैं। इस तरह की चीजों से बेस्ट अवसरों का उपयोग करना होता है।

गिल ने कहा कि आपको अपने पास्ट को भूलकर अगली गेंद पर ध्यान देना होता है। अच्छे खिलाड़ी और औसत खिलाड़ी के बीच अंतर यही होता है कि वे अपने पिछली पारी को भूलकर आगे बढ़ जाते हैं, भले ही यह अच्छी हो या बुरी हो। ऐसा करने वाले खिलाड़ी महान होते हैं।
भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि आपको हमेशा खुद से ही उम्मीदें होनी चाहिए। आप निश्चित रूप से ज्यादा से ज्यादा देर तक टिककर अपनी टीम के लिए योगदान देना चाहेंगे। मेरा माइंडसेट जैसा पहले हुआ करता था, अब भी एकदम वैसा ही है। इसके अलावा उन्होंने नम्बर तीन पर बैटिंग को लेकर भी अहम बात कही।
उन्होंने कहा कि मैंने नम्बर 3 और नम्बर 4 पर भारत ए के लिए खेला है। ऐसा नहीं है कि मैंने यह पहले कभी नहीं किया हो। मैंने अपने गेम में ज्यादा तकनीकी बदलाव भी नहीं किया है। हां ओपन करने और नम्बर 3 पर खेलने में अंतर तो है। ओपन करते हुए ज्यादा सोचने का समय नहीं होता है।












Click it and Unblock the Notifications