वनडे क्रिकेट बहुत बोर करता है, T20 को ही जारी रखना चाहिए : चोपड़ा
नई दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा को लगता है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरज को बंद करने के बजाय वनडे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में बदलाव की जरूरत है। इससे पहले भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सबसे छोटे प्रारूप की द्विपक्षीय सीरीज को समाप्त करने और केवल फ्रेंचाइजी क्रिकेट और टी20 विश्व कप से बने रहने का विचार साझा किया था।

चोपड़ा का मानना है कि यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट ऐसा फाॅर्मेट है, जो संघर्ष नहीं कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने वनडे क्रिकेट को बोर बताया। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि न तो प्रसारकों और न ही प्रशंसकों को वनडे मैच देखने में मजा आता है, क्योंकि यह फाॅर्मेट किसी को व्यस्त नहीं रखता है। इससे पहले, शास्त्री ने कहा था कि द्विपक्षीय टी20 टूर्नामेंट किसी को याद नहीं है।
यह भी पढ़ें- 'वो बूढ़े हो रहे हैं, अच्छा भी नहीं कर रहे', ब्रैड हॉग ने टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों को लेकर दिया बड़ा बयान
Recommended Video
चोपड़ा ने कहा कि द्विपक्षीय टूर्नामेंटों की कमी से पूरे देशों में प्रसारण अधिकारों पर बड़ा असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यदि T20I केवल विश्व कप के दौरान मौजूद होता है, तो इससे खिलाड़ियों की टीमों को टूर्नामेंट की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। चोपड़ा ने कहा, "यदि आप देखते हैं कि किस फाॅर्मेट में रुचि ज्यादा है तो टेस्ट वनडे क्रिकेट सबसे बोर फाॅर्मेट है। यह सबसे अर्थहीन है, यह वह प्रारूप है जिसे कोई याद नहीं रखता है। मुझे लगता है कि वनडे क्रिकेट संघर्ष कर रहा है। यह टी20आई क्रिकेट नहीं है जो संघर्ष कर रहा है। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को जारी रहने दें क्योंकि ब्रॉडकास्टरों को उनकी जरूरत होगी, नहीं तो वे आपको पैसे नहीं देंगे। हर देश के प्रसारण अधिकारों पर इसका असर पड़ेगा।''
चोपड़ा ने कहा, "मुझे लगता है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जारी रहने चाहिए क्योंकि अगर आप दो साल में सिर्फ एक बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टी20 क्रिकेट खेलते हैं, तो आपके पास वास्तव में उस विश्व टूर्नामेंट की तैयारी के लिए समय नहीं होगा।" इससे पहले शास्त्री ने कहा, "टी20आई द्विपक्षीय टूर्नामेंट किसी को याद नहीं है। मुझे विश्व कप को छोड़कर पिछले छह-सात सालों में भारत के कोच के रूप में एक भी टी20 मैच याद नहीं है। हमने जो मैच नहीं जीते हैं, वो भी याद नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications