On this day: 13 साल पहले इसी दिन भारत ने जीता था एशिया कप, गंभीर-धोनी ने बनाए थे सबसे अधिक रन

On this day SL vs IND, Final, Asia Cup, 2010: साल 2010 में भारत ने एशिया कप पर कब्जा जमाया था।

On this day SL vs IND, Final, Asia Cup, 2010: भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन बेहद खास है। इस दिन 13 साल पहले भारतीय टीम ने वनडे एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की थी। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में श्रीलका को 81 रन से हराकर एशिया कप का खिताब जीता था। भारत की इस जीत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा योगदान रहा था।

दिनेश कार्तिक ने बनाए 66 रन: दांबुला में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 50 ओवरों में 6 विकेट पर 268 रन बनाए। भारत की तरफ से सबसे अधिक 66 रनों की पारी दिनेश कार्तिक ने खेलने का काम किया। कार्तिक के अलावा रोहित शर्मा ने भी टीम के लिए जरूरी 41 रन जोड़े।

On this day 1

श्रीलंका को मिली हार: 269 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम महज 187 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका की तरफ से एक छोर पर चमारा कपुगेदेरा ने काफी समय तक लड़ाई की। चमारा कपुगेदेरा के बल्ले से इस मुकाबले में 88 गेंदों में नाबाद 55 रन निकले थे। लेकिन दूसरी छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिला और श्रीलंका 81 रन से मैच गंवा बैठी।

गंभीर-धोनी जलवा: एशिया कप 2010 के दौरान भारत के लिए गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे अधिक रन बनाने का काम किया। गौतम गंभीर ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 203 रन बनाए। जबकि इस मामले में दूसरे नंबर पर धोनी थे, माही के बल्ले से 173 रन निकले। रोहित शर्मा ने 132 तो वहीं दिनेश कार्तिक ने टीम के लिए 106 रन बनाने का काम किया।

श्रीलंका की टीम में शामिल थे ये खिलाड़ी: तिलकरत्ने दिलशान, उपुल थरंगा, कुमार संगकारा (कप्तान और विकेटकीपर), महेला जयवर्धने, थिलिना कंदाम्बी, एंजेलो मैथ्यूज, चमारा कपुगेदेरा, फरवीज महारूफ, नुवान कुलसेकरा, मुथैया मुरलीधरन, लसिथ मलिंगा।

भारतीय टीम: गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, हरभजन सिंह, प्रवीण कुमार, जहीर खान, आशीष नेहरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+