On This Day: 31 साल पहले 'ब्लॉकबस्टर फिल्म स्क्रिप्ट' की तरह पाकिस्तान ने लिखी थी ODI World Cup की कहानी

ODI World Cup की वो जीत पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में वही मायने रखती है जो भारत के इतिहास में 1983 की जीत रखती है। इमरान खान की कप्तानी ने पाक टीम ऐसे जीती मानों ये किसी फिल्म की कहानी चल रही हो।

Pakistan wrote the story of ODI World Cup

आज ही के दिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) ने इंग्लैंड को उसके घर में हराकर ऑस्ट्रेलिया में हुआ 1992 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। ये वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) में पाकिस्तान को मिली अब तक एकमात्र खिताबी जीत है। यह जीत इमरान खान (Imran Khan) की कप्तानी में मिली जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे लेकिन तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक के मनाने पर मान गए। सही मायने में यहीं से पाकिस्तान की किस्मत ने पलटी खाई थी क्योंकि इस वर्ल्ड कप में सबसे लाजवाब खेल तो न्यूजीलैंड ने दिखाया लेकिन भाग्य का साथ पाकिस्तान को मिला।

शुरू के 5 मैचों में केवल एक मुकाबला ही जीत पाए

पाकिस्तान की इतनी बुरी हालत थी कि वह शुरू के 5 मैचों में केवल एक मुकाबला ही जीत पाए थे और किसी ने उन पर दांव नहीं लगाया था। विश्व कप के अपने शुरुआती पांच मैचों में पाक केवल एक ही जीत दर्ज कर पाया लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। एक उदाहरण देखिए- तीसरे मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ केवल 74 ही रन बनाए थे लेकिन बारिश की मेहरबानी से यह मैच रद्द हो गया और पाक टीम को एक अंक मिल गया। इस एक अंक का इतना महत्व है क्योंकि इसी नंबर के फायदे ने पाकिस्तान को आगे सेमीफाइनल में पहुंचाया था।

Pakistan wrote the story of ODI World Cup

भारत ने भी हरा दिया था

पाकिस्तान इन 5 मैचों में भारत से भी हार चुका था और अब उसका छठा मैच ऑस्ट्रेलिया से था जो निश्चित तौर पर करो या मरो का मैच था। इस मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने कोई बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया लेकिन इस टीम की जान उसकी बॉलिंग थी और यहीं पर इमरान खान के जोशीले नेतृत्व के दम पर एलन बॉर्डर की मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को 172 रनों पर आउट कर दिया गया। इमरान उम्र के उस दौर में थे जहां उनका शरीर बॉलिंग करने की छूट नहीं देता था लेकिन उन्होंने इस मैच में 10 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे। इमरान अब कुछ करने का ठान चुके थे। पाकिस्तान ने उनकी कप्तानी में बिल्कुल सही समय पर टूर्नामेंट में अपने आप को आगे बढ़ाया और लगातार दो मैच और जीते।

किस्मत के सितारों ने Imran Khan की झोली भर दी

इस तरह पाकिस्तान के चार जीत और एक रद्द मैच के चलते 9 अंक हो चुके थे और किस्मत के सितारों ने फिर से इमरान की झोली भर दी क्योंकि पाकिस्तान की किस्मत वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के मैच पर थी। जहां वेस्टइंडीज के 8 अंक थे और अगर वे आस्ट्रेलिया को हरा देते तो 10 अंक हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंच जाते लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने यहां वेस्टइंडीज को हरा दिया और इस हार ने पाकिस्तान को 1992 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा तोहफा दे दिया क्योंकि मैन इन ग्रीन अब सेमीफाइनल में पहुंच चुके थे।

Pakistan wrote the story of ODI World Cup

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से था मुकाबला

सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने मार्टिन क्रो की न्यूजीलैंड को हराया जहां इमरान खान दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए नंबर 3 पर आए थे और उन्होंने 44 रन बनाए। अपने कप्तान को आगे बढ़ता हुआ देखकर टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी बढ़िया खेल दिखाया। उस विश्व कप में इंजमाम उल हक बहुत आक्रामक युवा बल्लेबाज के तौर पर नजर आए। उन्होंने सेमीफाइनल में 34 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली थी जो उस समय बहुत ही आक्रामक पारी थी। यह आज के पैमानों पर भी बहुत ही आक्रामक पारी कही जाएगी। तब विकेटकीपर मोईन खान थे जो एक और आक्रामक बल्लेबाज थे और उन्होंने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए थे। इस तरह पाकिस्तान ने 6 विकेट पर न्यूजीलैंड के द्वारा दिया गया 263 रन का टारगेट हासिल कर लिया।

MCG में इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी भिड़ंत

इसके बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर फाइनल मैच हुआ जिसका सबको इंतजार था और यहां इंग्लैंड की टीम के साथ पाकिस्तान का सामना हुआ। इमरान फिर नंबर तीन पर आए और 110 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली। जावेद मियांदाद ने भी अर्धशतक लगाया और इंजमान ने फिर 35 गेंदों पर तेज तर्रार 42 रन बनाए। वसीम अकरम ने इस मैच में 18 गेंदों पर 33 रनों की तेज पारी खेली और पाकिस्तान को 50 ओवर में 249 रनों की चुनौतीपूर्ण स्कोर दिया। वसीम ने बॉलिंग में हाथ दिखाएं और मुश्ताक अहमद के साथ मिलकर तीन-तीन विकेट बांटे। इमरान ने इस मैच में गेंदबाजी की और उनको जो विकेट मिला वो पाकिस्तान को विश्व कप जिताने वाला विकेट था। इसके साथ ही पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 227 रनों पर ढेर करके अपने इतिहास का पहला वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया। वसीम अकरम टूर्नामेंट के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर भी उभरे।

Pakistan wrote the story of ODI World Cup

इमरान मान चुके थे एक समय हार!

इस वर्ल्ड कप जीत में जावेद मियांदाद का भी बहुत बड़ा रोल बताया जाता है। पाकिस्तान के पूर्व ओपनर आमिर सोहेल ने खुद कहा था कि एक समय इमरान खान अपनी फिटनेस से परेशान होकर पाकिस्तान जाने की सोच रहे थे लेकिन जावेद मियांदाद ने उनसे कहा था कि आप कप्तान है तो आपको सामने से आकर लीड करना होगा। इमरान ने बात मान ली थी और फिर टीम को अलग ही लेवल पर लीड किया। वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेने के बाद जब पाकिस्तान की टीम अपने घर पर वापस लौटी तो एयरपोर्ट पर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार यूनुस उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री के साथ खड़े थे। वकार यूनुस उस वर्ल्ड कप का एक मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे क्योंकि उनको चोट लगी थी लेकिन जब उन्होंने वसीम अकरम को ट्रॉफी लेकर बाहर निकलते हुए देखा तो उनके हाथ पैर कांपने लगे। यह इतनी बड़ी ट्रॉफी थी कि वकार यूनुस को भी टीम के साथ बहुत सम्मान दिया गया। वे अब भी उस पल को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं।

Pakistan wrote the story of ODI World Cup

इस साल भारत में होगा ODI World Cup

पाकिस्तान की टीम ने तब से लेकर अब तक कोई वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता है। उन्हें आज उस ऐतिहासिक दिन पर की गई अपनी उपलब्धि के लिए 31 साल हो चुके हैं। इस दौरान T20 फॉर्मेट आया जिसमें 2009 में पाकिस्तान की टीम विश्व कप जीतने में सफल रही थी। इस साल भारत की धरती पर वनडे वर्ल्ड कप फिर होने जा रहा है जहां पाकिस्तान की टीम का आना या जाना एशिया कप में भारतीय टीम की शिरकत पर तय होगा। फिलहाल पीसीबी और बीसीसीआई के बीच बातचीत चल रही है कि एशिया कप में वेन्यू का एक नया हाइब्रिड मॉडल कैसे सेट किया जाए। साथ ही बीसीसीआई कह चुका है कि पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी और उनके वीजा में कोई दिक्कत नहीं आएगी। लंबे समय बाद पाकिस्तान को भारत की जमीन पर भारत के खिलाफ मुकाबला करते देखने के लिए कई फैंस उत्सुक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+