World Cup मैचों के लिए 10 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन टिकटों की बिक्री, जानें कैसे मिलेगी स्टेडियम में एंट्री
ICC Cricket World Cup 2023: भारत की मेजबानी में होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस दौरान भारत के 10 वेन्यू पर कुल 48 मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई (BCCI) के अनुसार, वर्ल्ड कप 2023 के टिकटों की बिक्री 10 अगस्त तक ऑनलाइन शुरू होने की उम्मीद है।
10 अगस्त से शुरू हो सकती है वर्ल्ड कप के टिकटों की बिक्री
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अनुसार, आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 10 अगस्त तक शुरू होने की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रत्येक स्टेजिंग एसोसिएशन ने अपने टिकट की कीमत को अंतिम रूप दे दिया है।

सभी प्रक्रियाओं का पालन होने के बाद शुरू होगी बिक्री
गुरुवार को नई दिल्ली में राज्य संघों के साथ बैठक के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि टिकटों की बिक्री पूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही होगी। उन्होंने अनुरोध किया कि प्रत्येक राज्य संगठन 31 जुलाई तक भारतीय बोर्ड के साथ अपनी अंतिम टिकट की कीमतों को लेकर सूचित करें।
स्टेडियम में एंट्री के लिए फिजिकल टिकट जरूरी
शाह ने कहा कि दर्शकों को स्टेडियम तक पहुंचने के लिए कागजी टिकटों की आवश्यकता होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए दर्शकों को टिकट लेने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रत्येक शहर में स्टेडियम के अलावा एडिशनल कलेक्शन सेंटर (Additional Collection Centers) तैयार करेगा।
ये भी पढ़ें- World cup 2023: वर्ल्ड कप मैचों के लिए जारी हुई टिकट की रेट लिस्ट, जानें कितना है Price
कम दाम में मिलेगा क्वालिटी फूड
बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के प्रत्येक मैच के दौरान कंपटेटिव प्राइस (Competitive Prices) पर हाई क्वालिटी वाले खाद्य पदार्थों के स्वच्छता वितरण पर जोर दिया है। इसके अलावा मुफ्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बोर्ड ने एक प्रसिद्ध पेय कंपनी के साथ साझेदारी की है। शाह ने कहा कि, 'हमने प्रत्येक स्टेडियम में मुफ्त पानी उपलब्ध कराने के लिए कोका-कोला के साथ भी साझेदारी की है।'












Click it and Unblock the Notifications