NZ vs SA: न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका में टक्कर, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? कहां देखें लाइव

NZ vs SA Time and Live Streaming: ज़िम्बाब्वे त्रिकोणीय सीरीज में आज का मुकाबला दो धांसू टीमों के बीच है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है। इन दोनों टीमों के बीच इस सीरीज में पहले भी एक मैच खेला गया था, उसमें कीवी टीम ने बाजी मार ली थी, अब अफ्रीका के पास बदला लेने का पूरा मौका है।

इस मुकाबले के नतीजे से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि पहले ही दोनों टीमों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ज़िम्बाब्वे की टीम इस सीरीज में बाहर हो गई है। दोनों टीमों ने मिलकर मेजबान टीम को नियमित पराजित करते हुए इवेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

nz vs sa

कीवी टीम ने ज़िम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दोनों को इस सीरीज में पराजित करने का काम किया है और उनके गेंदबाजों का इसमें अहम रोल रहा है। कीवी टीम के लगभग सभी गेंदबाजों ने इस सीरीज में विकेट हासिल किये हैं। दक्षिण अफ्रीका के साथ ऐसा नहीं हुआ है। कीवी टीम का बैटिंग यूनिट थोड़ी लड़खड़ाई थी लेकिन उसमें भी सुधार हो गया।

NZ vs SA मैच कितने बजे होगा शुरू

त्रिकोणीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। टॉस का समय शाम 4 बजे है। मुकाबला ज़िम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

NZ vs SA: लाइव कहां देखें

इस मैच को भारत में लाइव नहीं देखा जा सकता है, टीवी पर यह मुकाबला नहीं आएगा। हालांकि ओटीटी में मुकाबले को देखा जा सकता है। भारत में फैनकोड एप्लीकेशन पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। इसके लिए सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।

दोनों टीमें

न्यूज़ीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम, विलियम ओ'रूर्क, मिचेल हाय, टिम रॉबिनसन, ज़ैकरी फॉल्क्स

साउथ अफ्रीका: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, रैसी वैन डर डुसेन (कप्तान), रुबिन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एंडिले सिमेलेन, नकाबायोमज़ी पीटर, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, सेनुरन मुथुसामी, जेराल्ड कोएत्ज़ी, क्वेना मफाका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+