यही तो क्रिकेट का थ्रिल है : 146 साल के टेस्ट इतिहास में 1 रन से सिर्फ 2 बार जीत

इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम ने एक रन से टेस्ट जीतकर इतिहास में नाम दर्ज करवा लिया, कीवी टीम ने इस मैच को यादगार बना दिया।

New Zealand team

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन टेस्ट में इंग्लैंड को सिर्फ 1 रन से हरा कर इतिहास रच दिया। टेस्ट क्रिकेट में 30 साल बाद ये अनोखा कारनामा हुआ है। 146 साल के टेस्ट इतिहास में सिर्फ दो बार ही किसी टीम को 1 रन से जीत मिली है। इसके पहले 1993 में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड टेस्ट में 1 रन से हराया था। टेस्ट मैच में ऐसा रोमांच विरले ही देखने को मिलता है। इसके अलावा न्यूजीलैंड ने एक और कीर्तिमान बनाया। टेस्ट इतिहास में चौथी बार किसी टीम ने फॉलोऑन के बाद विजय प्राप्त की। इसके पहले इंग्लैंड ने 1894 और 1981 में, भारत ने 2001 में फॉलोऑन के बाद टेस्ट मैच जीता था।

IND vs AUS: आकाश चोपड़ा ने यू-टर्न लेते हुए केएल राहुल को किया टीम से बाहर, ट्विटर पर कर रहे थे डिफेंड
रूट और स्टोक्स के बीच 121 रनों की साझेदारी

वेलिंगटन टेस्ट का पांचवां दिन। इंग्लैंड को जीत के लिए 210 (कुल टारगेट 258) रन बनाने थे। हाथ में थे 9 विकेट। मैच बिल्कुल खुला हुआ था। किसी के भी पक्ष में नतीजा आ सकता था। लेकिन जब इंग्लैंड के 80 रन पर 5 विकेट गिर गये तो मैच न्यूजीलैंड की तरफ झुक गया। मैच ने फिर रुख बदला। इसके बाद जो रूट और बेन स्टोक्स ने पारी जमा दी। दोनों के बीच 121 रनों की साझेदारी हुई। अब इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 201 था। बाजी न्यूजीलैंड के हाथ से फिसलती कि नील वैगनर ने स्टोक्स का विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी करा दी। 215 पर इंग्लैंड के 8 विकट गिर गये। अब न्यूजीलैंड को जीत बिल्कुल नजदीक दिखायी दे रही थी।

नौंवें विकेट के लिए 36 रन जोड़े

लेकिन मैच में फिर ट्विस्ट आया। बेन फॉक्स और जैक लीच ने नौंवें विकेट के लिए 36 रन जोड़ कर इंग्लैंड को जीत के दरवाजे पर पहुंचा दिया। अब उसे जीत के लिए केवल 7 रन चाहिए थे। लेकिन तभी कप्तान टीम साउदी ने कमाल किया। उन्होंने 251 के स्कोर पर बेन फॉक्स को आउट कर दिया। ऐसे में इंग्लैंड की अंतिम जोड़ी को 7 रन बनाने थे। इंग्लैंड अभी भी मैच में बना हुआ था। जब एंडरसन ने चौका मार दिया तो इंग्लैंड की जीत पक्की लग रही थी। 73वें ओवर का खेल खत्म हुआ तो इंग्लैंड का स्कोर था 9 विकेट के नुकसान पर 256 रन। जीत के लिए सिर्फ 2 रन चाहिए थे। लेकिन जैक लीच ने साउदी का 74वां ओवर मेडन खेल लिया।

वैगनर ने इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली

नील वैगनर 75वां ओवर फेंकने आये। वे लय में थे। उनकी शॉर्ट पिच गेंदों पर इंग्लैंड के बल्लेबाज धड़ाधड़ विकेट गंवा रहे थे। वैगनर के सामने एंडरसन थे। जीत के लिए अभी 2 रनों की जरूरत थी। पहली गेंद पर एंडरसन कोई रन नहीं बना सके। वैगनर ने दूसरी गेंद लेग स्टंप पर डाली। एंडरसन ने इसे फ्लिक करना चाहा लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर पीछे की तरफ गयी। विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने लेग साइड में शानदार डाइव लगा एक तेज कैच अपने दस्ताने में कैद कर लिया। इस तरह इंग्लैंड 1 रन से यह टेस्ट मैच हार गया। मैच पेंडुलम की तरह हार और जीत के बीच झूलता रहा। लेकिन आखिर में न्यूजीलैंड ने बाजी मार ली।

30 साल पहले एडिलेड में

इसके पहले 1993 में भी एक ऐसा ही रोमांचक टेस्ट मैच खेला गया था। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा था। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 252 रन बनाये। ब्रायन लारा ने 52, जेसमंड हेंस ने 45, सिमंस ने 46 और जूनियर मरे ने 49 रनों का योगदान दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पारी कुछ खास नहीं रही। स्टीव वॉ के 42 और तेज गेंदबाज मर्व ह्यूज के 43 रनों की बदौलत वह केवल 213 रन ही बना सका। कर्टली एम्ब्रोज ने 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी थी। वेस्टइंडीज जब दूसरी पारी के लिए मैदान पर उतरा तो उसके भी धड़ाधड़ विकेट गिरने लगे। कप्तान रिची रिचर्ड्सन ने सिर्फ 72 रन बनाये। पूरी टीम केवल 146 रनों पर ढेर हो गयी। तेज गेंदबाज क्रेग मैकडरमॉट ने 3 और स्पिनर टिम मे ने 5 विकेट लिये। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चौथी पारी में 186 रन बनाने थे।

Recommended Video

    Eng vs NZ: NZ ने England को दूसरे टेस्ट में शिकस्त देते हुए बदला इतिहास, जानें कैसे? वनइंडिया हिंदी

    उतार चढ़ाव के बीच 1 रन से जीता वेस्टइंडीज

    186 का लक्ष्य देखने में तो आसान लग रहा था लेकिन उस दिन पिच का मिजाज कुछ और था। 16 रन पर ही ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट गिर गये। 77 का स्कोर बनते-बनते 7 विकेट गिर गये। वेस्टइंडीज के कर्टली एम्ब्रोज, इयान बिशप, केनी बेंजामिन और कर्टली वाल्श ने अपनी तेज गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में दहशत फैला दी थी। वेस्टइंडीज की जीत नजदीक लग रही थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने आठवें विकेट के लिए 28 और नौंवे विकेट के लिए 42 रन जोड़ कर मैच पर अपनी पकड़ बना ली। 144 पर लैंगर के रूप में 9वां विकेट गिरा तो जीत अभी भी दूर थी। 42 रन और चाहिए थे। काम मुश्किल था। आखिरी विकेट के लिए क्रेग मैकडरमॉट और टिम मे डट कर खेलने लगे। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 40 रन जोड़ दिये थे। अब जीत के लिए केवल 2 रन चाहिए थे। इस अहम मोड़ पर कर्टनी वाल्श ने चमत्कार कर दिया। उन्होंने मैकडरमॉट को 18 रनों पर आउट कर वेस्टइंडीज को 1 रन से यह टेस्ट मैच जीता दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+