IND vs AUS: आकाश चोपड़ा ने यू-टर्न लेते हुए केएल राहुल को किया टीम से बाहर, ट्विटर पर कर रहे थे डिफेंड

इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने अपनी संभावित प्लेइंग इलेवन बताई, इसमें राहुल को बाहर कर दिया।

KL and Gill

IND vs AUS 3rd Test: केएल राहुल को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम दो मैचों में उपकप्तानी से हटाने पर कयास लग रहे थे कि शायद उनको प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी। कई लोगों ने इसे एक संकेत के रूप में लेते हुए माना कि इंदौर टेस्ट मैच में शुभमन गिल को टीम इंडिया में जगह मिलेगी। हालांकि इस तरह की चीजें टॉस के समय की सामने आती है लेकिन विश्लेषकों के भी अपने दावे होते हैं। ऐसा ही दावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा की तरफ से किया गया है। चोपड़ा ने प्लेइंग इलेवन में राहुल की जगह को लेकर बयान दिया है।

'विराट कोहली को आउट करना है,' वर्ल्ड कप में छक्का खाने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज का दावा

Recommended Video

    Ind vs Aus: KL Rahul 3rd टेस्ट से बाहर होना तय, धाकड़ बल्लेबाज ने शुरू किया अभ्यास | वनइंडिया हिंदी

    राहुल को किया जा सकता है बाहर

    राहुल को किया जा सकता है बाहर

    जियो सिनेमा का कार्यक्रम में बात करते हुए चोपड़ा ने कहा कि जब केएल राहुल को उपकप्तानी से हटाने का ऐलान किया गया था, उस समय यह बताने का प्रयास किया गया था कि आपको प्लेइंग इलेवन से भी ड्रॉप किया जा सकता है। हालांकि द्रविड़ और रोहित ने उनको बैक किया है। रोहित शर्मा ने खुद की भी इस स्थिति से तुलना की होगी जब उनको 2012 में बैक किया गया था। इसके बाद हम जानते हैं कि किस तरह से उनका खेल रहा है।

    गिल को टीम में लाना चाहिए

    गिल को टीम में लाना चाहिए

    आकाश चोपड़ा का मानना है कि केएल राहुल की जगह भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल आएँगे। आकाश चोपड़ा ने कहा कि समय आ गया है कि राहुल टीम में नहीं होंगे और शुभमन गिल उनको रिप्लेस करेंगे। मैं गिल को शुभकामनाएँ देता हूं। भारत के नजरिये से अगर हम गिल की फॉर्म को देखते हैं, तो गिल के पास रन बनाने के लिए यह एक अच्छा मौका है।

    आकाश चोपड़ा ने बताई संभावित प्लेइंग इलेवन

    आकाश चोपड़ा ने बताई संभावित प्लेइंग इलेवन

    आकाश चोपड़ा ने कहा कि इंदौर टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित इलेवन में गिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो टीम में रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी आदि हो सकते हैं। ग्यारहवें खिलाड़ी के रूप में उन्होंने गिल का नाम लिया और कीपर के तौर पर केएस भरत पहले से हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+