तलाक नहीं हुआ फिर भी वसूल रहीं मोटी रकम, क्यों हसीन जहां पर लाखों रुपये लुटा रहे मोहम्मद शमी?
Mohammed Shami: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का करियर जितना बेहतरीन रहा है, वैवाहिक जीवन उतना ही दुखद रहा है। शमी ने चीयरलीडर हसीन जहां से शादी की थी। इसके बाद उनके निजी जीवन की परेशानियां बढती चली गई। अब दोनों पति-पत्नी अलग रहते हैं। तलाक नहीं हुआ है लेकिन शमी एक मोटी रकम हर साल अपनी पत्नी को दे रहे हैं।
ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब दोनों का तलाक नहीं हुआ है, तो फिर शमी को यह रकम क्यों देनी पड़ रही है? तलाक के बाद तो एलिमनी के बारे में हर कोई जानता है लेकिन बिना तलाक ही हसीन जहां एक बड़ी रकम वसूल रही हैं।

अदालत ने शमी को अपनी अलग रह रही पत्नी हसीन जहां और बेटी के लिए हर महीने कुल 4 लाख रुपये अंतरिम भरण-पोषण (मेंटेनेंस) देने का आदेश दिया था। इसका मतलब है कि अब उन्हें हर साल 48 लाख रुपये देने होंगे। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब दोनों का तलाक नहीं हुआ है, तो फिर शमी को यह रकम क्यों देनी पड़ रही है? डेढ़ लाख रुपये हसीन जहां और ढ़ाई लाख रुपये उनकी बेटी के लिए हैं।
तलाक नहीं हुआ, फिर भी पैसे क्यों देने होंगे?
यही वह सवाल है जिसे लेकर सबसे ज्यादा चर्चा होती रहती है। दरअसल, भारतीय कानून के तहत यदि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा हो और दोनों अलग रह रहे हों, तो अदालत जरूरत पड़ने पर पत्नी और बच्चों के भरण-पोषण के लिए अंतरिम मेंटेनेंस तय कर सकती है। इसके लिए तलाक होना जरूरी नहीं है।
यानी जब तक मामला अदालत में लंबित है और अंतिम फैसला नहीं आता, तब तक अदालत आर्थिक सहायता देने का आदेश दे सकती है। इसी कानूनी प्रावधान के तहत मोहम्मद शमी को यह राशि देने के लिए कहा गया है।
अदालत ने क्या माना?
अदालत का मानना है कि मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट के बड़े खिलाड़ी हैं और उनकी आय अच्छी है। दूसरी ओर पत्नी और बेटी के भरण-पोषण की जिम्मेदारी को भी ध्यान में रखा गया। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने हर महीने 4 लाख रुपये की अंतरिम मेंटेनेंस तय की।
क्या अब बदल सकता है फैसला?
दोनों के बीच कानूनी मामला अभी भी चल रहा है, इसलिए भविष्य में अदालत के अंतिम निर्णय के बाद स्थिति बदल सकती है। अंतिम आदेश आने तक मोहम्मद शमी को अदालत द्वारा तय की गई अंतरिम राशि का भुगतान करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications
