AFG vs BAN: निजत मसूद ने डेब्यू टेस्ट की पहली गेंद पर रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले अफगानी गेंदबाज
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मीरपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रह है। मैच में अफगानिस्तानी गेंदबाज निजत मसूद ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में पहले ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया है।
Bangladesh vs Afghanistan: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रह है। ये मुकाबला मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में हो रहा है। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू हो चुका है। इस हाई-वोल्टेज मैच में अफगानिस्तानी गेंदबाज निजत मसूद ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही साबित कर दिया है कि उनके अंदर कितनी काबिलियत है। उन्होंने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर बल्लेबाज को पवेलियन भेजकर इतिहास रच दिया है।
निजत मसूद ने पहले टेस्ट डेब्यू में किया कमाल
दरअसल, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान का इकलौता टेस्ट शुरू हुआ है। इस टेस्ट में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि, सभी की निगाहें राशिद खान पर थीं, लेकिन उन्हें आराम दिया गया है, जिसकी अपनी एक अलग वजह हो सकती है। दिग्गज गेंदबाज के न होने पर भी टीम में निजत मसूद को डेब्यू करने का मौका मिला जोकि आते ही छा गए।

निजत मसूद ने पहली गेंद पर जाकिर हसन को किया आउट
युवा गेंदबाज ने अपने टेस्ट करियर की पहली ही गेंद पर बांग्लादेश के बल्लेबाज जाकिर हसन को आउट कर दिया। निजत की गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश में बल्ले से टच होती हुई गेंद सीधी विकेटकीपर के हाथों में पहुंच गई। हालांकि इसके बाद अंपायर ने जाकिर को आउट नहीं किया।
इसके बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने रिव्यू लेना का फैसला किया, लेकिन रीप्ले में स्पष्ट देखा गया कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में पहुंची थी, जिसके बाद फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और जाकिर एक रन बनाकर आउट हो गए।
निजत मसूद ऐसा करने वाले पहले अफगानी गेंदबाज
तेज गेंदबाज निजत मसूद अपने डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी बने हैं और ओवरऑल लिस्ट में उनका स्थान 22वां हैं। डेब्यू में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया टॉम होरान टेस्ट हैं, जिन्होंने सिडनी टेस्ट (1882-83 ) में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन
लिटन दास (कप्तान), जाकिर हसन, महमूदुल हसन, नजमुल हुसैन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, एबादत हुसैन, तस्किन अहमद, शोरफुल इस्लाम।
अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, नासिर जमाल, अफसर जजई, करीम जनत, जहीर खान, हमजा होतक, यामीन अहमदजई, निजात मसूद।












Click it and Unblock the Notifications