भयानक कार एक्सीडेंट के बाद मैदान पर धमाकेदार वापसी! ऋषभ पंत का साथी बना टीम का सबसे बड़ा मैच विनर
Nicholas Pooran Story: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत दो साल पहले एक खतरनाक कार एक्सीडेंट के बाद अस्पताल के बिस्तर पर शारीरिक दर्द और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे थे। इस दौरान उनके लखनऊ सुपरजायंट्स के साथी निकोलस पूरन नियमित रूप से उन्हें सांत्वना भरे मैसेज भेजते थे। हालांकि, तब ये दोनों आईपीएल में अलग-अलग टीमों के लिए खेला करते थे।
19 साल की उम्र में भयानक एक्सीडेंट
लेकिन क्या आप जानते हैं कि निकोलस पूरन के साथ भी एक बड़ा हादसा हो चुका है। साल 2015 में पूरन जब 19 साल के थे, तब उनका अभ्यास से घर लौटते समय कार एक्सीडेंट हो गया था। पूरन की कार के ऊपर दूसरी कार चढ़ गई थी और वह बेहोश हो गए थे। उनके दाएं और बाएं दोनों पैर में गंभीर चोट आई थी और उनका वापस क्रिकेट के मैदान पर लौटना नामुमकिन लग रहा था।

कठिन समय में दिखाई हिम्मत
इस घटना के बाद उन्होंने डॉक्टर से पूछा कि क्या वह फिर से क्रिकेट खेल सकते हैं। उन्हें डॉक्टर के गंभीर चेहरे पर अपना जवाब मिला। उन्होंने पूछा कि क्या वह फिर से दौड़ सकेंगे। जवाब आया, "शायद"। उनके पैरों में हड्डियों को कुचलने वाला दर्द जितना था - उनके बाएँ पैर की पेटेलर टेंडन फट गई थी और दाएं टखने में फ्रैक्चर हो गया था। उन्हें अपने भविष्य की चिंता थी। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी वापसी करने का मन बनाया।
खतरनाक बल्लेबाजों में होती है गिनती
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन की गिनती आज दुनिया के खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है। उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से आईपीएल में भी अपनी अलग छाप छोड़ने का काम किया है। लखनऊ के लिए उन्होंने कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। निकोलस पूरन ने लखनऊ से पहले पंजाब और हैदराबाद जैसी टीमों के लिए भी आईपीएल में अपना चमक बिखेर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications