PAK vs NZ: शादाब खान की रॉकेट थ्रो से रनआउट हुआ बल्लेबाज, 'शतकवीर' को पवेलियन भेज पलटा मैच

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। गेंदबाजों और फील्डरों ने कमाल की परफॉर्मेंस पेश की है।

New Zealand vs Pakistan, 1st Semi-Final, Highlights: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। गेंदबाजों और फील्डरों ने कमाल की परफॉर्मेंस पेश की है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में फिन एलन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

PAK vs NZ

डेवन कॉनवे हुए रन आउट

इस मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी शादाब खान ने अपनी फील्डिंग से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया। इस साल वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए डेवन कॉनवे बल्ले से लगातार रन बना रहे थे। सिडनी के इसी मैदान पर उन्होंने शतक भी लगाया था। लेकिन इस मुकाबले में वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके और रन आउट हो गए।

शादाब खान के थ्रो ने लूट ली महफिल

दरअसल, 20 गेंदों में 21 रन बनाकर डेवन कॉनवे तेजी से रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गए। शादाब खान ने डेवन कॉनवे जबरदस्त थ्रो कर आउट किया। शादाब खान ने तेजी के साथ गेंद को पकड़ा और सीधा थ्रो फेंककर कॉनवे को रन आउट कर दिया। शादाब खान के इस थ्रो को देखकर हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर भी उनके इस थ्रो की जमकर तारीफ की जा रही है। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 153 रन का लक्ष्य रखा है।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+