NZ vs PAK:पाकिस्तान ने DLS नियम के तहत 21 रन से जीता मैच, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार
New Zealand vs Pakistan Live: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 35वें मैच में शनिवार, 4 नवंबर को न्यूजीलैंड (NZ) और पाकिस्तान (PAK) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया। यह रोमांचक मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ। पाकिस्तान की टीम ने डीएलएस मैथड के तहत इस मैच को 21 रन से जीत लिया है।
402 रनों का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने 81 गेंद में 126 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 11 छक्के लगाए। इसके अलावा कप्तान बाबर आजम के बल्ले से भी अहम 66 रन निकले। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें भी बरकरार है। वहीं न्यूजीलैंड के लिए अब सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल दिखाई दे रही है।

पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई












Click it and Unblock the Notifications