NZ vs Pak: पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई, न्यूजीलैंड ने बनाए 401 रन, रवींद्र ने जड़ा शतक
New Zealand vs Pakistan, 35th Match: न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया है। पाकिस्तान को इस मुकाबले को जीतने के लिए 50 ओवर में 402 रन बनाने होंगे। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से इस मुकाबले को हरने वाली टीम के लिए आगे की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी। न्यूजीलैंड की टीम पिछले तीन मैच हारकर आई है। ऐसे में वह पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले को जीतना चाहेगी।
रचिन रवींद्र ने जड़ा शतक: न्यूजीलैंड की तरफ से सचिन रवींद्र ने एक बार फिर दिल जीतने वाली पारी खेली। उन्होंने महज 88 गेंद में इस वर्ल्ड कप में अपना तीसरा शतक जड़ा। एक विश्व कप में न्यूजीलैंड की तरफ से तीन शतक लगाने वाले रचिन रवींद्र पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 23 साल के इस युवा बल्लेबाज ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और न्यूजीलैंड को एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ने का काम किया।

142 गेंद में 180 रनों की साझेदारी: रवींद्र ने 94 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 108 रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान केन विलियमसन का भी बल्ला जमकर हल्ला बोला। विलियमसन और रवींद्र के बीच दूसरे विकेट के लिए 142 गेंद में 180 रनों की साझेदारी हुई। विलियमसन 79 गेंद में 95 बनाकर कैच आउट हो गए। इफ्तिखार अहमद की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में उन्होंने फखऱ जमान को अपना कैच दे दिया।
पाकिस्तान के लिए जीत जरूरी: पाकिस्तान को अगर इस मुकाबले को जीतना है तो पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जवान और बाबर आजम को बड़े रन बनाने होंगे। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान, साउद शकील और इफ्तिखार अहमद के बल्ले से भी बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।
पाकिस्तान: अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।












Click it and Unblock the Notifications