NZ vs PAK: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
New Zealand vs Pakistan, 1st T20I: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचो की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार यानी कि 12 जनवरी को खेला जाना है। न्यूजीलैंड के ईडन पार्क ऑकलैंड में होने वाले इस मुकाबले को दोनों ही टीम जीतना चाहेगी। पाकिस्तान को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों टीमों की नजर जीत पर: न्यूजीलैंड की टीम में कप्तान केन विलियमसन की वापसी हुई है। पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम टी-20 सीरीज में अपने खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगी। साल 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।

वर्ल्ड कप के लिहाज से यह सीरीज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों के लिए बेहद अहम है। इस सीरीज में दोनों ही टीमों की कोशिश बेहतर प्रदर्शन कर खिताब जीतने की होगी।
पिच से किसे मिलेगा फायदा: ईडन पार्क, ऑकलैंड की पिच पर मैच की शुरूआत में अच्छी गति और उछाल मिलने की उम्मीद है। लेकिन जैसे ही मैच आगे बढ़ेगा पिच धीमा हो जाएगा। जिसके बाद बल्लेबाजों को स्पिनर और तेज गेंदबाजों दोनों के ही खिलाफ खेलने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में शुरुआती ओवर्स में रन बनाना बल्लेबाजों के लिए अहम होगा।
ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिन में ज्यादातर धूप रहने की उम्मीद है और बारिश की केवल 5% संभावना है। आर्द्रता लगभग 63% रहने का अनुमान है, और हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है। ऐसे में क्रिकेट फैंस पूरे मैच का मजा आसानी से उठा सकेंगे।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान) (गेम 3 को छोड़कर), फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन (केवल तीसरे के लिए), मिशेल सेंटनर , मैट हेनरी, एडम मिल्ने , ईश सोढ़ी , टिम साउदी , बेन सियर्स (गेम 1 और 2), लॉकी फर्ग्यूसन (केवल गेम 3, 4 और 5वें मैच के लिए)।
पाकिस्तान: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), आमेर जमाल, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद, आजम खान , बाबर आजम, फखर जमां , हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान , सईम अयूब, उसामा मीर, जमान खान।












Click it and Unblock the Notifications