PAK vs NZ Dream 11: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मैच के लिए ये है सबसे बेस्ट ड्रीम 11, इन्हें बनाएं कप्तान-उपकप्तान
New Zealand vs Pakistan Dream11 Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 35वें मैच में शनिवार, 4 नवंबर को न्यूजीलैंड (NZ) और पाकिस्तान (PAK) की भिड़ंत होगी। यह रोमांचक मुकाबला दोपहर दो बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने सात में से चार मैच जीते हैं और अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान ने सात में से तीन मैच जीते हैं और पांचवें स्थान पर है।
पिछले मैच में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन
न्यूजीलैंड ने अपना पिछला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 190 रनों के बड़े अंतर से गंवा दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक और रासी वान डेर डुसेन ने शतक बनाए। टीम के लिए डेविड मिलर ने अर्धशतक लगाया। ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड के लिए सर्वोच्च स्कोरर रहे और उन्होंने 50 गेंदों पर 60 रन बनाये।

पिछले मैच में पाकिस्तान का प्रदर्शन
पाकिस्तान ने अपने आखिरी मैच में 205 रनों के लक्ष्य को 32.3 ओवर में हासिल कर बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश की पूरी टीम 45.1 ओवर में 204 रन पर ढेर हो गई। केवल चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक का स्कोर बनाने में सफल रहे। फखर जमान ने वापसी करते हुए शानदार अर्धशतक बनाया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार चुना गया।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। तेज गेंदबाजों को यहां शुरुआत में विकेट निकालने के मौके मिलेंगे। इसके अलावा स्पिनरों को भी यहां थोड़ी मदद मिलेगी, लेकिन छोटी बाउंड्री के साथ बल्लेबाज यहां बड़ी पारी खेलते हैं, और चौके-छक्के भी खूब देखने को मिलते हैं। शनिवार को यहां एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों ने कुल 115 वनडे मैच खेले हैं। पाकिस्तान 60 जीत के साथ मजबूत स्थिति में है, जबकि न्यूजीलैंड ने 51 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच तीन मैच बिना नतीजे के समाप्त हुए, और एक बराबरी पर समाप्त हुआ।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच के लिए सबसे बेस्ट ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: डेवोन कॉनवे, मोहम्मद रिजवान
- बल्लेबाज: बाबर आजम, डेरिल मिशेल, फखर जमान
- ऑलराउंडर: मिशेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, इफ्तिखार अहमद, रचिन रवींद्र
- गेंदबाज: ट्रेंट बोल्ट, शाहीन अफरीदी
- कप्तान: बाबर आजम
- उपकप्तान: ट्रेंट बोल्ट
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, काइल जैमीसन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।












Click it and Unblock the Notifications