IND vs NZ: बारिश की वजह से टॉस में देरी, वेलिंगटन में फुटबॉल खेलते नजर आए भारतीय खिलाड़ी
वेलिंगटन के मैदान पर बारिश होने के कारण खेल शुरू नहीं हो पाया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को भारतीय समनुसार दोपहर 12 बजे शुरू होना था।
NZ vs IND, 1st T20I, India tour of New Zealand, 2022: वेलिंगटन के मैदान पर बारिश होने के कारण खेल शुरू नहीं हो पाया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को भारतीय समनुसार दोपहर 12 बजे शुरू होना था। इस मुकाबले के लिए साढ़े ग्यारह बजे टॉस किया जाना था। लेकिन लागातर हो रही बारिश के कारण अब तक मुकाबले का टॉस भी नहीं किया जा सका है। दोनों देशों के खिलाड़ी इस दौरान फुटबॉल खेलते नजर आए।

मैच से पहले कमेंटेटर्स ने कही यह बात
शुभमन गिल, युजी चहल सहित कई खिलाड़ी फुटबॉल के जरिए टाइम पास करते दिखे। छाता लेकर मैदान पर कमेंट्री करने वाले कमेंटेटर्स में गौरव कपूर, रवि शास्त्री, मुरली कार्तिक और हर्षा भोगलते मौजूद हैं। ये सभी मैदान पर मौजूदा स्थिति की चर्चा कर रहे हैं। बारिश पिछले कुछ समय से लगातार हो रही है। हालांकि, बीच में कुछ देर के लिए बारिश रुक गई थी, तब मैदान पर अंपायर भी आए थे। लेकिन उन्होंने मैच को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं दिया है।
भोगले ने की न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी से बातचीत
इस दौरान हर्षा भोगले ने न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी से बातचीत की। सोढ़ी ने कहा कि इन दिनों शेड्यूलिंग टाइट होने की वजह से हमेशा परफॉर्म करते रहना कठिन होता जा रहा है। हमें ऑस्ट्रेलिया से आए अभी एक हफ्ता ही हुआ है, लेकिन भारत जैसी टीम के खिलाफ खेलना हमेशा रोमांचक होता है। न्यूजीलैंड में स्पिनर होना आसान नहीं है, क्योंकि यहां के मैदानों पर गेंदबाजी करना मुश्किल काम है। इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजी इकाई के रूप में लाइन में बदलाव करना हमारी योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।
जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत- शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड- डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (विकेटकीपर), फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी।












Click it and Unblock the Notifications