NZ vs Eng: केन विलियमसन ने शतक जड़ रचा इतिहास, सहवाग-गांगुली जैसे दिग्गजों को पछाड़ा
New Zealand vs England, 2nd Test Day 4: इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में जबरदस्त वापसी की है। न्यूजीलैंड की वापसी में केन विलियमसन का बड़ा योगदान रहा है।

New Zealand vs England, 2nd Test Day 4: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार वापसी की है। फॉलोऑन के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम मैच में काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। न्यूजीलैंड ने अब 200 से अधिक रनों की लीड इंग्लैंड को देकर मैच में अपना पक्ष मजबूत कर लिया है। न्यूजीलैंड को इस पोजिशन पर लाने में पूर्व कप्तान केन विलियमसन का बड़ा हाथ रहा है।

केन विलियमसन ने जड़ा 26वां शतक
करीब दो महीने बाद केन विलिमयन के बल्ले से शतक निकला है। न्यूजीलैंड को मैच में वापसी के लिए ऐसी पारी की ही जरूरत थी, विलियमसन ने शतक जड़कर न्यूजीलैंड को मैच में वापसी करा दी है। मुश्किल परिस्थितियों में अपने घर पर विलियमसन 14वां शतक जड़ने में सफल रहे। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। केन विलियमसन अपने टेस्ट करियर में अब तक 26 शतक जड़ चुके हैं।

केन विलियमसन ने रचा इतिहास
न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में केन विलियमसन अब टॉप पर पहुंच गए हैं। रॉस टेलर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए केन विलियमसन ने अब यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विलियमसन से पहले टेलर न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। टेलर ने 7683 रन बनाए थे, लेकिन विलियमसन अब उनसे आगे निकल चुके हैं।

सहवाग-गांगुली को इस मामले में पछाड़ा
इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ते ही केन विलियमसन ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग से भी आगे निकल गए हैं। दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट में विलियमसन ने अपना 39वां शतक लगाकर सहवाग-गांगुली को पछाड़ दिया है। इसके अलावा इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेस्टर कुक को भी केन विलियमसन ने पछाड़ने का काम किया। विलियमसन की शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने खबर लिखे जाने तक 156 ओवर में 245 रनों की लीड ले ली है।












Click it and Unblock the Notifications