न्यूजीलैंड के अहम खिलाड़ी की 2 साल बाद वापसी, पाकिस्तान दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान
New Zealand T20 Team: टीम का कप्तान टॉम लैथम को बनाया गया है। पाकिस्तान में कीवी टीम कुल पांच टी20 मुकाबले खेलेगी।

New Zealand T20 Team against Sri Lanka and Pakistan: श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद पाकिस्तान दौरे पर जाएगी। वहां भी टी20 सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमों का कप्तान टॉम लैथम को बनाया गया है। दोनों सीरीज में कीवी टीम कुल 8 मुकाबले खेलेगी। श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में 13 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पाकिस्तान दौरे के लिए कुल 15 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
कैंटरबरी किंग्स के चैड बॉव्स और हेनरी शिपले दोनों टीमों में जगह मिली है। बॉव्स वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं लेकिन सबसे छोटे प्रारूप में पहली बार खेलते हुए दिखेंगे। कोल मैकोंची को भी टीम में शामिल किया गया है। 2021 के बाद पहली बार टिम साइफर्ट और रचिन रविन्द्र को भी जगह मिली है। श्रीलंका के खिलाफ खेलने के बाद साइफर्ट पाकिस्तान नहीं जाएंगे क्योंकि उनकी पत्नी पहले बच्चे को जन्म देगी।
श्रीलंका के खिलाफ पहला मुकाबला 2 अप्रैल को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 5 अप्रैल और अंतिम मैच 8 अप्रैल को खेला जाएगा। पाकिस्तान दौरे पर शुरुआत 14 अप्रैल से होगी। पांच मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला 15 अप्रैल को खेला जाएगा। चार टी20 कराची में और अंतिम मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा।
श्रीलंका के खिलाफ टी20 टीम
टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), चैड बॉव्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, रचिन रविन्द्र, टिम साइफर्ट, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, विल यंग।
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 टीम
टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), चैड बॉव्स, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, एडम मिल्ने, कोल मैकोंची , डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, रचिन रविन्द्र, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।












Click it and Unblock the Notifications