IND vs NZ: भारत ने 300 का पीछा करते हुए कीवी टीम को रुलाया, केएल राहुल ने छक्के से दिलाई जीत
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और 300 का स्कोर बनाया। टीम इंडिया ने एक ओवर पहले इस लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज कर ली।
हेनरी निकल्स और डेवोन कॉनवे ने मिलकर धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी करने के अलावा अपने अर्धशतक भी पूरे कर डाले और टीम इंडिया के गेंदबाजों को परेशानी में डालने का काम किया, हेनरी निकल्स को 62 के स्कोर पर हर्षित राणा ने आउट कर इस भागीदारी को तोड़ा और इस समय स्कोर 117 रन हो गया था।

कॉनवे फिफ्टी जड़ने के बाद के बाद 56 के स्कोर पर आउट हो गए। यहां से टीम इंडिया ने वापसी की लेकिन डैरिल मिचेल रास्ते का रोड़ा बनकर खड़े हो गए और टीम को अच्छे स्कोर की तरफ लेकर चले गए। मिचेल शतक के करीब जाकर 84 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अंत में क्रिश्चियन क्लार्क ने नाबाद 24 रन बनाकर न्यूजीलैंड का स्कोर 8 विकेट पर 300 तक पहुंचा दिया। सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट झटके।
भारत के लिए विराट कोहली चमके (IND vs NZ)
न्यूज़ीलैंड द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 49 ओवरों में 6 विकेट खोकर 306 रन बनाए और जीत अपने नाम की। भारत की इस जीत में 'किंग' विराट कोहली ने सर्वाधिक 93 रनों (91 गेंद) की मैच जिताऊ पारी खेली, हालांकि वह अपने 85वें अंतरराष्ट्रीय शतक से महज 7 रन चूक गए। कप्तान शुभमन गिल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 56 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
एक ओवर पहले मिली जीत (IND vs NZ)
मैच के अंतिम क्षणों में केएल राहुल (29 रन)* और वॉशिंगटन सुंदर (7 रन)* ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत की दहलीज के पार पहुँचाया। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए 49 रनों की तेज पारी खेली, जबकि हर्षित राणा ने बहुमूल्य 29 रन जोड़े। न्यूज़ीलैंड की ओर से काइल जैमीसन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने भारतीय शीर्ष क्रम को झटके देते हुए महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, लेकिन वे भारत को लक्ष्य तक पहुँचने से नहीं रोक सके, राहुल ने छक्के से टीम इंडिया को जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications