न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स को हुआ कैंसर, लंबे समय से कई जूझ रहे हैं कई बीमारियों से

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड क्रिकेट के पूर्व महान खिलाड़ी क्रिस केर्न्स की हालत पिछले कुछ महीनों में गंभीर स्थिति से गुजरी है। अपने समय के सबसे महान ऑलराउंडर रहे केर्न्स को पहले दिल की इमरजेंसी सर्जरी करानी पड़ी, फिर स्ट्रोक हो गया। अब केर्न्स ने खुद बताया है कि सर्जरी के पांच महीने बाद उनको बाउल (आंत्र) कैंसर डायग्नोसिस किया गया था।

Former New Zealand all-rounder Chris Cairns has been diagnosed with cancer, has been battling many diseases for a long time

केर्न्स को पिछले हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

केर्न्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "कल मुझे बताया गया था कि मुझे आंत्र कैंसर है... .ये मेरे लिए बड़ा सदमा है और ये वह नहीं है जिसकी मैं नियमित चैकअप के दौरान उम्मीद कर रहा था।"

केर्न्स इस दौरान अपने आप को भाग्यशाली बताते हैं कि उनको जीवन में काफी कुछ करने का मौका मिला। वे डॉक्टरों के साथ अगली बातचीत के लिए तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही उनका इलाज शुरू होगा जिसको वे अगली लड़ाई बताते हैं। केर्न्स को उम्मीद है चीजें ठीक हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें- जस्टिन लैंगर के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ठीक नहीं किया, पोंटिंग और हेडन ने CA को लताड़ा

केर्न्स ने 1989-2006 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 62 टेस्ट, 215 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टी-20 मैच खेले। उनके पिता लांस ने भी न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेला।

वह कई सालों से कैनबरा में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, वह 2008 में इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में चंडीगढ़ लायंस के कप्तान के रूप में भारत में मैच फिक्सिंग के आरोपों में घिर गए थे।

51 वर्षीय केर्न्स का फटी हुई धमनी (आर्टरी) के लिए लाइफ सेविंग ट्रीटमेंट हुआ था और अगस्त के अंत में उन्हें रीढ़ की हड्डी में स्ट्रोक हुआ था जिससे उन्हें कमर से नीचे लकवा मार गया था।

यह ऑलराउंडर भले ही अपने क्रिकेट दिनों में खेल जगत का सितारा रहा लेकिन बाद का जीवन उनके लिए मुश्किलों और चुनौतियों से जूझने वाला साबित हुआ। उनको लेकर कभी खबर आई थी कि वे गरीबी में जीवन जी रहे हैं। अब पिछले साल जानलेवा बीमारियों ने ऐसा सिलसिला कायम किया जो छूट नहीं रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+