साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कीवी कप्तान केन विलियमसन

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। विलियमसन की कोहनी में लंबे समय से चोट है और वे इससे रिकवरी करने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। यह एक स्ट्रेन इंजरी है जो सर्जरी से भी ठीक नहीं हो सकती। इसके चलते ही केन को बांग्लादेश के खिलाफ भी सीरीज से बाहर होना पड़ा था।

New Zealand captain Kane Williamson will not play in home test series vs South Africa due to elbow injury

रॉस टेलर ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और कीवी बैटिंग की धार को विलियमसन के ना खेलने से थोड़ा कमतर कर दिया है। अब बॉलिंग ऑलराउंडर डेरिल मिशेल के नंबर पांच पर आने की उम्मीद है और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोलिन डी ग्रैंडहॉम व ओपनर हमिश रदरफॉर्ड के भी पहला मैच खेलने की उम्मीद है। विकेटकीपर कैम प्लेचर और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को टेस्ट टीम मे पहली बार बुलाया गया है। इस टीम की कमान टॉम लॉथम के हाथों में होगी।

Read More at- ICC T20 WC 2022: 5 मिनट में ही बिक गए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के टिकट

इस बार में बात करते हुए कीवी कोच गैरी स्टीड ने बताया कि केन विलियमसन सीरीज के लिए टीम में किसी भी तरह फिट होना चाहते थे लेकिन जितना क्रिकेट टेस्ट मैचों के लिए चाहिए उसके लिए उनको लेना मुश्किल हो जाता और अब फोकस मार्च में नीदरलैंड्स के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज पर होना चाहिए।

ट्रेंट बोल्ट भी पहला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि उनको अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार है जबकि बाए हाथ के स्पिनर अजाज पटेल दूसरे टेस्ट मैच के लिए वापसी कर सकते हैं।

स्टीड ने आगे कहा कि ये हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि हम इस टीम को पहले मैच के लिए ही लें, ताकि अगले मैच के लिए हमारे पास कुछ लचीलापन हो सके। एजाज और ट्रेंट बोल्ट दूसरे मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।

पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, कैम फ्लेचर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, हामिश रदरफोर्ड, टिम साउथी, ब्लेयर टिकर , नील वैगनर, विल यंग

बता दें कि न्यूजीलैंड के लिए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत बहुत शानदार तरीके से नहीं हुई है, पहले भारत ने अपनी धरती पर कीवियो को हराया और फिर बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड में ही टेस्ट सीरीज बराबर करने में सफलता हासिल की। ये एक दिलचस्प बात है क्योंकि न्यूजीलैंड ने पिछले साल ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का पहला खिताब जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+