New Year 2025: धोनी का धांसू अंदाज आया सामने, गोवा में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल
New Year 2025: नये साल के जश्न में हर कोई डूबा हुआ है। क्रिकेटर्स से लेकर बॉलीवुड स्टार्स और आम पब्लिक साल 2025 करने में आगे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस सलिब्रेशन में शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो भी अब बाहर आ गया है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो गोवा का है और धोनी ने वहां से ही नये साल का जश्न मनाया है। वह अपने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए नज़र आए हैं। धोनी को आग के तप से जलकर आसामान में उड़ने वाले गुब्बारे चलाते हुए देखा गया। उनके वीडियो में यह दिखा है।

आसमान में हो रही आतिशबाजी के बीच माही गुब्बारे के निचले हिस्से में आग जलाकर उसमें ऊर्जा पैदा करते हैं और बाद में इसे ऊपर की तरफ जाने के लिए छोड़ देते हैं। इस दौरान धोनी की बेटी जीवा भी उनके साथ मौजूद थीं और कुछ लोग भी थे। रात के समय माही ने सेलिब्रेट किया।
उल्लेखनीय है कि इस साल भी महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर अपना बल्ला चलाते हुए नजर आएँगे। महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में बरकरार रखा है। माही को बतौर अनकैप्ड प्लेयर टीम में शामिल किया गया है। वह खेलते हुए नजर आने वाले हैं। आईपीएल मार्च में शुरू हो सकता है।
महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज अलग स्तर का होता है। 43 साल की उम्र में भी वह आईपीएल में दिखाई देंगे और गेंदबाजों के ऊपर उनका बल्ला निश्चित रूप से चलने वाला है। पिछले सीजन धोनी ने कुछ मौकों पर अपने बल्ले से धमाल मचाते हुए फैन्स का मनोरंजन किया था।
गौरतलब है कि माही आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने पांच बार चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में टाइटल दिलाया है। अब भी वह टीम का मार्गदर्शन करते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ को गाइड करने का काम धोनी ही करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications