New Year 2024: बेटे को गोद में लेकर मैक्सवेल ने मनाया नए साल का जश्न, वीडियो ने जीता फैंस का दिल
New Year 2024 Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के लिए साल 2023 शानदार रहा। मैक्सवेल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कई यादगार पारी खेली। अफगानिस्तान के खिलाफ मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़कर अकेले दम पर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी। इस जीत के बाद ही ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हो सकी थी। वनडे वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में मैक्सवेल का रोल बेहद अहम रहा।
करते हैं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी: बल्ले से मैदान पर तबाही मचाने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने खास अंदाज में नए साल का जश्न मनाया है। एडिलेड स्ट्राइकर और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेले जाने वाले बिग बैश लीग मैच के दौरान मैक्सवेल अनोखे अंदाज में नए साल का जश्न मनाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बेटे को गोद में लेकर किया नए साल का स्वागत: बीबीएल ने अपने ट्विटर हैंडल अकाउंट पर मैक्सवेल का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मैक्सवेल अपने बेटे को गोद में लेकर मैदान में एंट्री करते और फिर परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाते हुए देखे जा रहे हैं। स्टेडियम में इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। अपने 3 महीने के बेटे को गोद में लेकर ग्लेन मैक्सवेल ने नए साल का जश्न मनाया।
टी-20 वर्ल्ड कप पर नजर: ग्लेन मैक्सवेल इन दिनों बिग बैश लीग में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। मैक्सवेल की कोशिश साल 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ बड़ी पारियां खेलने की होगी। मैक्सवेल गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं।
अपनी स्पिन गेंदबाजी से भी ग्लेन मैक्सवेल विरोधी टीम के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। मैक्सवेल आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम का हिस्सा होंगे। पिछले सीजन उन्होंने आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। वह इस साल भी आईपीएल में दमदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications