IND vs ENG: भारत की महिला टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पुरुष क्रिकेट में भी नहीं हुआ ऐसा कमाल
England Women vs India Women, 3rd T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में ऐसा इतिहास रच दिया, जो इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (पुरुष या महिला दोनों) में कभी नहीं देखा गया था। यह मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान में खेला गया, जहां इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत की थी।
गेंदबाजों ने बदली मैच की तस्वीर (England Women vs India Women, 3rd T20)
सोफिया डंकले और डेनियल व्याट-हॉज ने पहले विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड एक बड़ा स्कोर खड़ा करेगी। लेकिन उसके बाद जो हुआ, उसने पूरी तस्वीर बदल दी। भारत की गेंदबाजों ने कमाल की वापसी की। अरुंधति रेड्डी और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट लेकर इंग्लैंड को सिर्फ 25 गेंदों के भीतर 9 विकेट खोने पर मजबूर कर दिया। जहां 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 136/0 था, वहीं पूरी पारी 171/9 पर ही सिमट गई।

25 गेंदों में झटक लिए 9 विकेट
यह इतिहास का पहला मौका था जब किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच (चाहे पुरुषों का हो या महिलाओं का) में किसी टीम ने 25 गेंदों में 9 विकेट लिए हों। दीप्ति शर्मा ने इस मैच में 3 विकेट चटकाए और साथ ही अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 300वां विकेट भी लिया। भारत को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य मिला। शुरुआत शानदार रही, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेजी से रन जोड़े।
5 रन से भारत को मिली हार
इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी अच्छा योगदान दिया। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे, लेकिन लॉरेन बेल ने संयम बनाए रखा। अंतिम गेंद पर हरमनप्रीत कौर आउट हो गईं और भारत यह मुकाबला 5 रन से हार गया। इसके साथ इंग्लैंड ने सीरीज में वापसी कर ली और अब यह पांच मैचों की सीरीज 2-1 पर पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications