IPL के सभी सीजन को खेलने वाले दिनेश कार्तिक को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक
आईपीएल के प्लेऑफ में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में रॉय़ल चैलेंजर्स बेंगलुरू हारकर बाहर हो गई। इस मैच में हार के साथ ही आरसीबी के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक के लिए भी आईपीएल का सफर खत्म हो गया है।
दिनेश कार्तिक ने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे कि यह आईपीएल में उनका आखिरी सीजन है। राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद उन्हें उनकी टीम के खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। मैच के बाद दिनेश कार्तिक ने दर्शकों का अभिवादन किया।

आईपीएल फीस
आईपीएल में दिनेश कार्तिक ने अपनी शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ की थी, जोकि अब दिल्ली कैपिटल्स है। दिनेश कार्तिक उन सात चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने 2008 से शुरू हुए हर आईपीएल में हिस्सा लिया है।
दिनेश कार्तिक को आईपीएल में मिलने वाली सैलरी की बात करें तो आरसीबी 2023 में उन्हें 5.5 करोड़ में रिटेन किया था। 2022 में आरसीबी ने उन्हें 5.5 करोड़ में खरीदा था।
2021 में केकेआर ने उन्हें 7.4 करोड़ में रिटेन किया था। 2018 से डीके केकेआर के साथ जुड़े और हर साल उन्हें 7.4 करोड़ रुपए की फीस मिली। 2016 और 2017 वह गुजरात टाइटंस के साथ थे और हर बार उन्हें 2.3 करोड़ की फीस मिली।
2015 में उन्हें आरसीबी में 1.05 करोड़ की फीस मिली। 2014 में दिल्ली डेयर डेविल्स ने उन्हें 1.25 करोड़ रुपए की फीस दी। 2012 और 2013 में उन्हें मुंबई की टीम ने 4.14 करोड़ रुपए की फीस दी।
2011 में पंजाब की टीम ने उन्हें 4.14 करोड़ की फीस दी। दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 2008 से 2010 में हर साल 2.1 करोड़ रुपए की फीस दी।
बीसीसीआई फीस
दिनेश कार्तिक बीसीसीआई की ग्रेड सी प्लेयर की लिस्ट में शामिल हैं। उन्हें एक करोड़ रुपए की सैलरी हर वर्ष मिलती है। कार्तिक को एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपए, वनडे मैच के लिए 6 लाख, टी-20 मैच के लिए 3 लाख की सैलरी मिलती है।
सोशल मीडिया से कमाई
सोशल मीडिया से भी दिनेश कार्तिक अच्छी कमाई करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके तकरीबन 2.5 मिलियन फॉलोवर हैं। फेसबुक पर 1.3 मिलियन, ट्विटर पर 2.3 मिलियन फॉलोवर हैं। ऐसे में ब्रांड उन्हें सोशल मीडिया पर 1-2 करोड़ रुपए की फीस देते हैं।
लग्जरी कार
दिनेश कार्तिक के पास कई लग्जरी कारें हैं। उनके पास पोर्श केमैन एस है जिसकी 85 लाख रुपए है। वहीं उनके पास एक बीएमडब्ल्यू भी है जिसकी कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपए है। साथ ही एक रेंज रोवर भी डीके के पास है, जिसकी कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपए है।
कुल नेटवर्थ
दिनेश कार्तिक की कुल नेट वर्थ की बात करें तो 2024 में उनकी कुल संपत्ति 96 करोड़ रुपए है। पिछले कई सालों में वह अलग-अलग ब्रांड के साथ जुड़े। फिलहाल वह झंडु बाम, वीनस, खादिम, ब्लैकबेरी, परी मैच, जैसे ब्रांड के साथ जुड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications