इंग्लैंड और अफ्रीका को धूल चटाने वाली टीम का ऐलान, टी20 वर्ल्ड कप के लिए सीनियर खिलाड़ियों को किया शामिल
Netherlands Team T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीमों की घोषणा करने की अंतिम तिथि नजदीक आती चली जा रही है और उसी हिसाब से अलग-अलग देशों की टीमों का ऐलान भी देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने भी ऐसा ही किया है।
कुछ छोटी टीमों की घोषणा होने का सिलसिला अभी जारी है। इस बीच अब एक ऐसी टीम का ऐलान हुआ है जो बड़ी टीमों के लिए परेशानी खड़ी करने की क्षमता रखती है। इससे पहले यह टीम इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीकी जैसी बड़ी टीमों को हराने में भी सफल रही है।

यहाँ बाद नीदरलैंड्स की हो रही है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए नीदरलैंड्स की टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में सीनियरों को भी शामिल किया गया है। सबसे छोटे प्रारूप में खेलने के लिए नीदरलैंड्स ने अपने मजबूत नामों को ही वर्ल्ड कप में भेजने का फैसला लिया है।
अमेरिका और वेसइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स का प्रदर्शन भी देखने लायक रहेगा। नीदरलैंड्स का पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ होना है। साल 2009 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स ने उलटफेर करते हुए इंग्लिश टीम को हरा दिया था। इसके बाद साल 2014 में भी हैरान करने वाला प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को पटखनी दे डाली थी। इस बार भी कोई बड़ा उलटफेर हो जाए, तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
नीदरलैंड्स को श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल, बांग्लादेश जैसी टीमों के साथ ग्रुप डी में जगह दी गई है। 4 जून को नीदरलैंड्स अपना पहला मुकाबला नेपाल के विरुद्ध खेलने वाली है। अन्य टीमों को नीदरलैंड्स से डरने की आवश्यकता है क्योंकि यह टीम किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखती है।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए नीदरलैंड्स टीम
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'डॉड, विक्रम सिंह, माइकल लेविट, वेस्ले बर्रेसी, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, बास डी लीडे, लोगान वैन बीक, टिम प्रिंगल, आर्यन दत्त, डैनियल डोरम, फ्रेडरिक क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, विवियन किंग्मा, काइल क्लेन (ट्रेवल रिजर्व)












Click it and Unblock the Notifications