IPL 2022 : चेन्नई को लगा बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ 14 करोड़ का खिलाड़ी
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल सीजन-15 में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। चेन्नई फैंस को एक बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि तेज गेंदबाज दीपक चाहर पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं। इस बात की पुष्टि, इनसाइड स्पोर्ट्स ने की है। उनके अनुसार, चाहर को एक नई चोट लग गई है जिस कारण अब उनका मैदान पर जल्दी लाैटना मुश्किल है। इससे पहले जानकारी आई थी कि अप्रैल के अंत में चाहर टीम के साथ जुड़ेंगे, लेकिन अब ऐसा होनी की उम्मीद नहीं है।
यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या भूले सम्मान करना, मोहम्मद शमी पर हो गए गुस्सा, VIDEO वायरल

पिछले सीजन में निभाई थी अहम भूमिका
हालांकि, पीठ की चोट के साथ अब उनकी आईपीएल वापसी पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया। 29 वर्षीय चाहर ने पिछले साल चेन्नई के लिए खिताब जीतने वाले अभियान में एक बड़ी भूमिका निभाई थी और उनकी बल्लेबाजी भी खास रही है। उन्होंने बल्ले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कुछ बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं। पिछले सीजन में चाहर ने 15 मैचों में 14 विकेट लिए थे, साथ ही दो बार किसी एक मैच में 4 विकेट चटकाने का काम किया था।

खरीदा था 14 करोड़ में
आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा चाहर को बरकरार नहीं रखा गया था और फ्रेंचाइजी ने नीलामी के दाैरान 14 करोड़ रुपए में उन्हें फिर अपने साथ जोड़ लिया था और वह दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। चाहर की कमी चेन्नई को साफ कली है और उन्हें आईपीएल 2022 में अब तक अपने पहले चार मैचों में लगातार चार हार का सामना करना पड़ा है।

T20 विश्व कप के लिए हैं दावेदार
तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, मुकेश चौधरी, या क्रिस जॉर्डन को शामिल करने से फ्रैंचाइजी के परिणामों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है और वे आगामी मैचों में केएम आसिफ या राजवर्धन हैंगरगेकर के लिए मौके प्रदान करना चाहेंगे। चाहर इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के लिए दावेदार हैं क्योंकि वह हाल के दिनों में कुछ शानदार प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम में छाए थे और प्रबंधन नहीं चाहता कि चाहर को पूरी तरह फिट हुए बिना मैदान पर लाैटना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications