उमेश यादव के बाद एक और भारतीय तेज गेंदबाज खेलेगा काउंटी क्रिकेट, केंट क्रिकेट क्लब के साथ हुई डील
लंदन, जुलाई 15। भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को केंट काउंटी क्रिकेट क्लब ने काउंटी क्रिकेट के लिए अपने साथ जोड़ा है। शुक्रवार को क्लब की ओर से सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी गई। आपको बता दें कि नवदीप सैनी हाल के तेज भारतीय गेंदबाज हैं, जो इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। नवदीप से पहले हाल ही में उमेश यादव ने मिडलसेक्स के साथ नई पारी की शुरुआत की है।

Recommended Video
8 मुकाबालों के लिए नवदीप सैनी से हुआ कॉन्ट्रैक्ट साइन
शुक्रवार को केंट काउंटी क्रिकेट क्लब की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नवदीप सैनी को इंश्योरेंस काउंटी चैंपियनशिप के 3 और रॉयल लंदन कप के 5 मुकाबलों के लिए टीम के साथ जोड़ा गया है। संबंधित अथॉरिटी से वीजा अनुमति मिल जाने के बाद केंट क्रिकेट क्लब की ओर से ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी गई।
नवदीप सैनी भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेल चुके हैं
आपको बता दें कि नवदीप सैनी ने भारत के लिए अगस्त 2019 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद 29 साल का यह गेंदबाज सभी फॉर्मेट में भारत के लिए खेल चुका है। नवदीप सैनी भारत के लिए 2 टेस्ट, 8 वनडे और 11 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। सभी फॉर्मेट का मिलाकर नवदीप सैनी 23 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल के भी 30 मुकाबलों में नवदीप सैनी 20 विकेट ले चुके हैं। नवदीप सैनी को विश्व के पांच सबसे तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नवदीप सैनी 148 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
नवदीप सैनी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने वाले पांचवे भारतीय बन गए हैंं। उनसे पहले हाल ही में उमेश यादव ने काउंटी क्रिकेट खेलना शुरू किया है। उमेश यादव ने मिडलसेक्स के साथ खेलना शुरू किया है। उमेश से पहले पुजारा ससेक्स के लिए, वॉशिंगटन सुंदर ने लंकाशायर के लिए और क्रुणाल पांड्या ने वारविकशायर के साथ काउंटी क्रिकेट खेलना शुरू किया है।












Click it and Unblock the Notifications