WTC Final 2023: 'पिछली बार टूट गया था सपना, ये मेरा वर्ल्ड कप फाइनल है', मैच से पहले लायन का जोश हाई

Nathan Lyon on WTC final 2023: ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑफ स्पिनर नाथन लायन से भारतीय टीम को सावधान रहना होगा।

WTC Final 2023

WTC Final 2023 india vs australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच का इंतजार खिलाड़ियों को भी बेसब्री से है। दोनों देशों के खिलाड़ी इस मुकाबले में अपनी छाप छोड़ने को बेकरार है। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ऑफ स्पिनर नाथन लायन रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह फाइनल में भी अपना दबदबा बनाना चाहेंगे।

नाथन लायन से सावधान: इस साल फरवरी में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में लायन विराट कोहली का विकेट लेने में सफल नहीं रहे थे। लेकिन उन्होंने अब तक कोहली को सात बार आउट करने का रिकॉर्ड बनाया है। लायन ने कोहली को साल 2013 में 3 बार, साल 2104 में एक बार, साल 2017 में एक बार और साल 2018 में दो बार आउट किया है। कोहली को फाइनल मैच में लायन से सावधान रहना होगा।

ये मेरा वर्ल्ड कप फाइनल है: फाइनल से पहले नाथन लायन पूरी तरह से तैयार हैं। वह फाइनल से पहले साफ कर चुके हैं कि यह वर्ल्ड कप फाइनल उनका है। ऑस्ट्रेलिया को 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार झेलनी पड़ी थी। लाय़न ने कहा कि हम उस हार को भुला नहीं पाए हैं और इस टेस्ट चैंपियनशिप को भी वर्ल्ड कप फाइनल की तरह देख रहे हैं। ये मेरा वर्ल्ड कप फाइनल है।

बेहतर होने की है भूख: ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए लायन ने कहा कि बेहतर होने की भूख मेरे अंदर है। मैंने क्रिकेट के इस खेल को कभी नहीं जीता है और कभी भी नहीं जीतूंगा। मुझे लगता है कि मैं सीखना जारी रख सकता हूं और बेहतर करने की कोशिश कर सकता हूं। मुझे लगता है मेरे पास अभी भी ऑस्ट्रेलिया को देने के लिए काफी कुछ है।

नाथन लाय़न ने कही बड़ी बात: नाथन लाय़न ने साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप को याद कर कहा कि इंग्लैंड से मिली हार के बाद ऐसा लगा कि वर्ल्ड कप का सपना शायद टूट गया। लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हम उसी गलती को सुधारना चाहते हैं। हम इस मैच को जीतने के लिए अपना शत प्रतिशत देने का काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+