इस युवा भारतीय बल्लेबाज की प्रतिभा और प्रदर्शन से प्रभावित हुए रिकी पोंटिंग और नासिर हुसैन
भारत के लिए सभी प्रारूपों में सलामी बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) को एक मजबूत ओपनर के तौर पर देखा जा रहा है। अभी से उनको दमदार ओपनर के तौर पर लंबी रेस का घोड़ा मानना हालांकि जल्दबाजी ही होगी।
लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली इंटरनेशनल में काफी कुछ किया है। उनका बाएं हाथ का खिलाड़ी होना एक और फायदे का सौदा बन गया है। टेस्ट के बाद टी20 में भी उन्होंने खुद को साबित किया है।

हालांकि जायसवाल वनडे वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में निश्चित तौर पर नहीं खेलने जा रहे हैं क्योंकि इसके लिए सिलेक्टरों के माइंड में पहले से स्थापित कई खिलाड़ियों के नाम हैं। लेकिन अब टेस्ट क्रिकेट में युवा बल्लेबाज के लिए हमेशा संभावनाएं बनी रहेंगी। टी20ई के लिए भी यही बात है क्योंकि भारत अगले साल के टी20 विश्व कप से पहले अधिक से अधिक नई प्रतिभाओं को परखना चाहेगा।
जायसवाल के आंकड़ों पर पहले ही काफी बातें हो चुकी हैं, रिकॉर्ड वाकई में शानदार हैं। लेकिन अब मुख्य बात है कि क्या वे निरंतरता से ये सब कुछ बरकरार रख पाएंगे? उनको देखकर ऐसा लगता है कि इस बल्लेबाज के पास खेल का वो स्टाइल मौजूद है, जो उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के जबरदस्त दबाव को झेलकर किसी रन-मशीन की तरह काम करने की सरलता देता है।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन भी कई अन्य लोगों की तरह, जयसवाल से प्रभावित हैं। हुसैन ने कहा कि उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ जायसवाल के बारे में चर्चा की। ये दोनों एशेज सीरीज के दौरान बतौर कॉमेंटेटर काम कर रहे थे। इस दौरान रिकी पोंटिंग भी एक और दिग्गज कॉमेंटेटर मौजूद थे। पोंटिंग और कार्तिक ने इस खिलाड़ी की काफी तारीफ थी।
हुसैन ने आईसीसी रिव्यू में कहा, जैसा कि मैंने देखा है, जयसवाल ने शानदार शुरुआत की है। आप उन लोगों से बात करते हैं, जिन्होंने उन्हें आईपीएल में देखा है, मैंने फिर से रिकी (पोटिंग) और दिनेश (कार्तिक) से बात की, और वे सभी कहते हैं, हां, यह लड़का खेल सकता है।"
ये भी पढ़ें- नेमार का सऊदी प्रो लीग में जाने का फैसला, पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ कुछ ऐसा रहा सुपरस्टार का सफर
पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि जयसवाल के पास एक ठोस तकनीक है और एक अच्छा सकारात्मक रवैया है जो भारत के घरेलू ढांचे की ताकत को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, "वह तकनीक और मानसिकता दोनों के साथ दिखता है। ज्यादातर युवा भारतीय खिलाड़ी तुरंत सफलता प्राप्त करते हैं। और यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट के लिए एक अच्छा संकेत है कि वे केवल आईपीएल से ही नहीं बन रहे हैं, बल्कि उनको घरेलू क्रिकेट में भी बनाया जा रहा है।"
अब जायसवाल 18 अगस्त से आयरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications