VIDEO: सौरव गागुंली के भैया-भाभी के साथ बड़ा हादसा! नाव पलटने के बाद बाल-बाल बची जान
Sourav Ganguly Brother News: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी अर्पिता रविवार को ओडिशा के पुरी में एक गंभीर हादसे में बाल-बाल बच गए। छुट्टियां मनाने के दौरान समुद्र तट पर वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद लेते वक्त उनकी स्पीडबोट अचानक पलट गई, लेकिन समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
तेज़ लहरों के बीच पलटी स्पीडबोट (Sourav Ganguly Brother News)
यह घटना शनिवार शाम को लाइटहाउस के पास घटित हुई। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज़ लहरों के बीच स्पीडबोट पलटी हुई है और लाइफगार्ड पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हैं। बचाव कार्य के दौरान अधिकारियों ने रबर फ्लोट्स की मदद से लोगों को बाहर निकाला। इस घटना के दौरान सौरव गांगुली की भाभी अर्पिता समेत सभी काफी डरे हुए थे।

'मैं अभी भी सदमे में हूं'
इस घटना के बाद अर्पिता ने कहा कि भगवान की कृपा से हम बच गए। मैं अभी भी सदमे में हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए और समुद्र में जल को उचित रूप से विनियमित किया जाना चाहिए। मैं कोलकाता लौटने के बाद पुरी एसपी और ओडिशा के मुख्यमंत्री को लेटर लिखूंगी। घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जिस नाव पर वह सवार थीं, वह एक विशाल लहर से टकरा गई, जिससे नाव पलट गई। इसके बाद वह और उनके पति सहित नाव पर सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए।
अर्पिता ने नाव हादसे को किया याद
सौरव गांगुली के भाई की पत्नी अर्पिता ने नाव हादसे को याद करते हुए आगे बताया कि नाव कम क्षमता की थी और समुद्र में तेज बहाव के कारण यह पलट गई। उन्होंने कहा कि नाव में 10 लोगों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन पैसे के लालच में सिर्फ 3-4 लोग ही सवार किए गए थे। वह आखिरी नाव थी जो उस दिन समुद्र में जा रही थी और पहले ही कुछ समस्या होने पर उन्होंने यात्रा करने से मना किया था, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।
नाव हल्की होने की वजह से संतुलन खो बैठी
अर्पिता ने बताया कि लहरें लगभग 10 मंजिल की ऊंचाई की थीं, जो उन्होंने कभी नहीं देखी थीं। नाव हल्की होने की वजह से वह संतुलन खो बैठी और पलट गई। नाव पलटते ही डीजल भी गिर गया और वे फंस गईं। हालांकि, कई लाइफगार्ड्स आए और उनमें से एक ने उनका पैर पकड़कर बचाया। इस हादसे का सदमा अर्पिता के ऊपर गहरा है, और वे अभी भी मानसिक रूप से टूट चुकी हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद वे ठीक से सो भी नहीं पाईं।












Click it and Unblock the Notifications