Naman Dhir Caste: क्या है नमन धीर की जाति? जाट, ब्राह्मण या राजपूत? न्यूजीलैंड को ठोककर दिलाई भारत को जीत

Naman Dhir Caste: न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में नमन धीर ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। सातवें नंबर पर उतरे नमन ने महज 15 गेंदों में नाबाद 42 रन ठोककर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी पारी ने दिखाया कि दबाव के समय निचले क्रम का बल्लेबाज भी मैच का रुख पलट सकता है।

नमन धीर बतौर ऑल राउंडर टीम इंडिया में खेलते हैं और आज मौका मिलने पर कीवी टीम की धज्जियां उड़ाते हुए भारत को 225 का स्कोर चेज कराने में मदद की। फैंस उनके बारे में और ज्यादा जानने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी जाति के बारे में जानने की उत्सुकता भी देखने को मिल रही है।

naman dhir caste

क्या है नमन धीर की जाति?

पंजाब में धीर सरनेम को आमतौर पर खत्री समुदाय से जोड़ा जाता है। हालांकि केवल सरनेम के आधार पर किसी व्यक्ति की जाति की पक्की पुष्टि नहीं की जा सकती। नमन धीर की जाति को लेकर भी कोई भरोसेमंद सार्वजनिक प्रमाण सामने नहीं है, इसलिए उनके समुदाय के बारे में निश्चित दावा करना सही नहीं होगा। पंजाब के अरोड़ा समुदाय को भी धीर सरनेम से जोड़कर देखा जाता है।

हालांकि नमन धीर ने खुद कभी अपनी जाति को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मनविंदर सिंह धीर की जाति खत्री थी। वह सिख समुदाय से आते थे और उनकी तरह का सरनेम रखने वाले नमन धीर भी पंजाब से आते हैं, ऐसे में माना जा सकता है कि उनकी जाति खत्री है।

पंजाब के फरीदकोट से टीम इंडिया तक का सफर

31 दिसंबर 1999 को जन्मे नमन धीर पंजाब के फरीदकोट से आते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर पहचान बनाई। मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल में मौका दिया। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 5.25 करोड़ रुपये में टीम में रिटेन किया था।

नमन का सफर आसान नहीं रहा है। पंजाब की अंडर-16 टीम में खेलने के बाद उन्हें कई साल तक आगे मौका नहीं मिला। निराश होकर उन्होंने 2022 में क्रिकेट छोड़कर कनाडा जाने के बारे में भी सोचा था। उनके पिता नरेश धीर ने उन्हें एक साल और क्रिकेट को देने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद नमन ने दिसंबर 2022 में पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया और फिर उनका करियर आगे बढ़ता गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+