भारत में आकर पाकिस्तान की बुराई करने के लिए गिरफ्तार हो चुके हैं पाक क्रिकेट के नए 'हेड' नजम सेठी
पाक क्रिकेट को चलाने के लिए जिस कमेटी का गठन किया गया है उसके हेड नजम सेठी होंगे। उनको 'दुश्मन धरती' पर पाकिस्तान को नीचा दिखाने के आरोप में एक बार उनके घर से गिरफ्तार किया गया था।

पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा को पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। सरकार ने 14 सदस्यों की कमेटी बनाई है जिसके हेड नजम सेठी होंगे जो अगले चार महीनों में खेलों को चलाने के लिए जिम्मेदार होंगे। पाकिस्तान सरकार ने इंग्लैंड द्वारा क्लीन स्वीप होने के बाद ये फैसला किया। वैसे भी माना जा रहा था सरकार में बदलाव के बाद रमीज राजा के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई।
भारत और उसकी टीम पर तबीयत से छींटाकशी करके पाकिस्तान आवाम और आकाओं का दिल खुश करने की रमीज की कवायदें भी काम नहीं आई। उनको आखिर जाना पड़ा लेकिन जो नए नियंता नजम शेठी आए हैं वो 2013-2018 के बीच पीसीबी के चेयरमैन और सीईओ रह चुके हैं लेकिन इमरान खान के चुनाव जीतने के बाद रिजाइन करना पड़ा था।
सरकार द्वारा जारी गए नोटिफिकेशन के अनुसार सेठी मैनेजमेंट कमेटी को हेड करेंगे जिसमें पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी, हारून रशीद, शफाकत राणा और पूर्व महिला टीम कप्तान सना मिर होंगी।
नजम सेठी की भी अपनी कहानियां हैं। एक बार उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। 8 मई को रात बजे उनके घर से पुलिस उनको गिरफ्तार करके ले गई थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने दुश्मनों की जमीन पर अहम स्पीच दी है। नजम शेठी पर पाकिस्तान की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए।
ये सब तब हुआ जब उन्होंने भारत में स्पीच दी थी और पाकिस्तान को ढहता हुए देश बताया था। पाक अधिकारियों ने नजम पर आरोप लगाया था कि उन्होंने भारतीय लोगों के सामने पाकिस्तान के कश्मीर पर दावे को भी कमजोर किया है। दरअसल उस समय नजम सेठी पत्रकार हुआ करते थे और फ्राइडे टाइम्स क लिए काम करते थे। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में अनेकों गड़बड़ियां हो रही हैं।
तब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ थे और उन पर मीडिया में अपने आलोचकों को सबक सीखाने का आरोप लगा था। वैसे नजम सेठी पर उनकी पत्नी ने भी आरोप लगाए कि वे उनके साथ मारपीट करते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications