क्रिकेटर से प्यार कर हो गई थी बुरी तरह बदनाम, शादीशुदा एक्टर को भी किया डेट, फिर भी सिंगल हैं ये एक्ट्रेस
Nagma Controversial Love Life: बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा 90 के दशक की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस मानी जाती थीं। नगमा की लव स्टोरी और अफेयर कई बार सुर्खियों में आते रहे हैं। उनका बॉलीवुड डेब्यू सलमान खान के साथ फिल्म 'बाघी' (1990) से हुआ था, जो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में उनका प्रदर्शन काफी सराहा गया, और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दीं, लेकिन उनकी पहचान साउथ सिनेमा में ज्यादा गहरी बन गई।
विवादों से भरा रहा है नगमा का निजी जीवन
नगमा ने साउथ इंडियन फिल्मों में भी शानदार करियर बनाया और उन्होंने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ सिनेमा में अपने अभिनय का जलवा दिखाया। वे जल्दी ही इन भाषाओं की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं। हालांकि, नगमा का निजी जीवन भी काफी चर्चा में रहा। वे तीन शादीशुदा एक्टर के साथ अफेयर के लिए चर्चाओं गईं। खासकर साउथ सिनेमा में उन्होंने दो शादीशुदा एक्टर्स से कथित रूप से इश्क लड़ाया, जो एक बड़े विवाद का कारण बना।

सौरव गांगुली से जुड़ा था नाम
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली और एक्ट्रेस नगमा के रिश्ते की खबरें साल 2001 के दौरान मीडिया में आईं थी। उस समय सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे और उनकी शादी हो चुकी थी। नगमा और गांगुली की मुलाकात 1999 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी। इस रिश्ते को लेकर मीडिया में तरह-तरह की अटकलें लगाई जाती रहीं। हालांकि, इस बारे में गांगुली ने कभी स्पष्ट बयान नहीं दिया और नगमा ने भी मीडिया से दूरी बनाए रखी।
इस वजह से खत्म हो गया रिश्ता
इस विवाद ने भारतीय क्रिकेट और सौरव गांगुली की छवि पर असर डाला था, लेकिन समय के साथ ये बातें धुंधली हो गईं और गांगुली अपने क्रिकेट करियर में वापसी करने में सफल रहे। नगमा और सौरव गांगुली के रिश्ते के बारे में यह दावा किया गया था कि सामाजिक दबाव के कारण उन्हें अलग होना पड़ा था। नगमा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दोनों के रिश्ते में करियर को लेकर बहुत दबाव था और इसलिए किसी एक को इस रिश्ते को खत्म करना पड़ा।
सालों बाद नगमा ने किया था ये काम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली का करियर उस समय बहुत महत्वपूर्ण था, और ऐसे में सामाजिक और पेशेवर दबाव दोनों के लिए कठिनाइयाँ पैदा कर रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि नगमा ने 2020 में सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई दी थी, जिससे यह अटकलें लगाई गईं कि शायद उनके बीच अब भी अच्छे रिश्ते हैं, या फिर दोनों के बीच कुछ अनकहे अहसास हैं।
इसके बाद साउथ सिनेमा के एक्टर शरथ कुमार से नगमा को प्यार हो गया। वे भी शादीशुदा थे, इसलिए उनका अफेयर भी विवादों में आ गया। भोजपुरी एक्टर रवि किश्न जो शादीशुदा थे उनसे भी नगमा का नाम जोड़ा गया था। इतने विवाद के बावजूद 49 साल की उम्र में आज भी नगमा सिंगल हैं।












Click it and Unblock the Notifications