IPL Auction 2025: दो चैम्पियन टीमों के बीच चली ट्रेंट बोल्ट के लिए लंबी जंग, 12.5 करोड़ की भारी रकम मिली

IPL Auction 2025: आईपीएल नीलामी में गेंदबाजों के सेगमेंट में बड़ी बिड देखने को मिली। कुछ टीमों के बीच लंबी लड़ाई भी देखने को मिली। जोश हेजलवुड, जोफ्रा आर्चर और ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ियों के लिए टीमों ने बड़ी बोली लगाने का फैसला लिया। हालांकि कुछ टीमों को निराश भी होना पड़ा है।

ट्रेंट बोल्ट के लिए दो चैम्पियन टीमों के बीच बिड वॉर देखने को मिला। दोनों ही टीमों में ट्रेंट बोल्ट पहले खेल चुके हैं। इस बार दोनों की तरफ से उनको टारगेट किया गया। सीजन एक की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स और पांच बार की विनर मुंबई इंडियंस के बीच टाइटल के लिए जंग हुई।

Trent boult

दो करोड़ रुपये से बोल्ट के लिए बिड शुरू हुई थी। देखते ही देखते यह 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। इसके बाद भी दोनों टीमों ने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया। अंत में मुंबई इंडियंस ने 12 करोड़ 50 लाख की राशि के साथ उनको खरीद लिया।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जोफ्रा आर्चर के लिए भी बड़ी जंग हुई थी। इस बिड वॉर में रॉयल्स ने जीत दर्ज कर ली थी। जोफ्रा आर्चर को कुछ दिन पहले ही आईपीएल नीलामी में शामिल किया गया था। उनको भी 12.5 करोड़ रुपये की धन राशि में उनको राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया।

ट्रेंट बोल्ट के आईपीएल करियर की अगर बात की जाए, तो उन्होंने 104 मैच इस लीग में खेले हैं और काफी अनुभवी हैं। साल 2015 में उन्होंने अपना पहला सीजन खेला था। इसके बाद वह मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे। इसके अलावा केकेआर और हैदराबाद में भी वह खेले हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी बात यह है कि बुमराह के साथ वह टीम की गेंदबाजी संभालेंगे। नई गेंद के साथ उनकी स्विंग गेंदबाजी बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बनती है। पिछली बार बोल्ट मुंबई के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले थे, इस बार हार्दिक पांड्या कप्तान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+