MI vs SRH: मुंबई ने टॉस जीता फिर भी अर्जुन तेंदुलकर को नहीं दिया मौका, हैदराबाद ने किये दो बड़े बदलाव

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 65वां मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर करो या मरो के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जिसकी वजह से वो इन मैचों में उन खिलाड़ियों को मौका दे रही है जिन्हें सीजन अब तक खेलने का मौका नहीं मिला, वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद के लिये अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की छोटी सी उम्मीद बाकी है, जिसके लिये उसे बचे हुए मैचों में बड़ी जीत के साथ ही किस्मत का सहारा भी चाहिये।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter/IPL

वानखेड़े की पिच की बात करें तो यह कभी थकी हुई नजर आ रही है और इतने सारे मैच खेलने के बाद इसका ऐसा नजर आना लाजमी है। ऐसे में इस पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती नजर आने की उम्मीद है। इस बीच फैन्स को उम्मीद थी कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार मुंबई इंडियंस की टीम डेब्यू करने का मौका देगी, हालांकि ऐसा हुआ नहीं।

और पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 ट्रॉयल्स के दौरान मैच रेफरी को ही पीटा, अब रेसलर पर लगा लाइफ टाइम बैन

4 बदलाव के साथ उतरी है टीमें

4 बदलाव के साथ उतरी है टीमें

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किये हैं लेकिन अर्जुन तेंदुलकर को अभी भी मौका नहीं मिला है। मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछले मैच में खेले गये दोनों स्पिनर्स कुमार कार्तिकेय और ऋतिक शौकीन को आराम दिया है और उनकी जगह संजय यादव और मयंक मार्कण्डेय को मौका दिया गया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किये हैं और मार्को येंसन की जगह फैजल फारुकी और शशांक सिंह की जगह प्रियम गर्ग को टीम में शामिल किया गया है।

इस वजह से रोहित-बुमराह नहीं ले रहे आराम

इस वजह से रोहित-बुमराह नहीं ले रहे आराम

टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा से पूछा गया कि अगर मुंबई की टीम नये खिलाड़ियों को मौका देने पर काम कर रही है तो वो खुद को और जसप्रीत बुमराह को आराम देने के बारे में क्यों नहीं सोच रहे। इस सवाल का जवाब देते हुए रोहित ने कहा,'हमने इस बारे में सोचा था और बात भी की थी, लेकिन मैनेजमेंट का मानना है कि जब टीम मैदान पर उतरे तो कोर टीम के कुछ खिलाड़ियों का वहां होना जरूरी है, जिनके आस-पास अगले सीजन की तैयारी की जा सके। हमारे पास अभी एक मैच और बाकी है तो हम उसमें भी इन्हीं बातोंं का ध्यान रखते हुए कुछ बदलाव करते नजर आयेंगे।'

जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, केन विलियमसन (सी), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (w), रोहित शर्मा (c), डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, संजय यादव, जसप्रीत बुमराह, राइली मेरेडिथ, मयंक मार्कंडेय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+