LSG vs MI: कोहली-रैना को पीछे छोड़ केएल राहुल बने नंबर 1, क्रिस गेल की खास लिस्ट में हुए शामिल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 26वां मैच मुंबई के ब्राबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर सीजन की पहली जीत की तलाश में मुंबई इंडियंस की टीम का सामना लखनऊ सुपर जाएंटस से हो रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन खेले गये पहले 5 मैचों में हार का सामना किया है जिसके बाद अब उसके सामने फॉर्म में चल रही लखनऊ सुपर जाएंटस की चुनौती को पार करना है। ब्राबोर्न के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, हालांकि पहले 10 ओवर का खेल उसके मन मुताबिक नहीं रहा है।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मैच के लिये अपनी प्लेइंग 11 में फैबियन एलन और टिमिल मिल्स को मौका दिया लेकिन जब वो गेंदबाजी करने उतरे तो लखनऊ सुपर जाएंटस के बल्लेबाजों की रोक पाने में नाकाम रहे। लखनऊ सुपर जाएंटस की टीम ने क्विंटन डिकॉक (24) और केएल राहुल (50) के दम पर शानदार शुरुआत की और पहले 10 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 94 रन जोड़े लिये हैं।

और पढ़ें: कौन हैं IPL ऑक्शन में खास डिमांड पर शामिल किये जाने वाले अशोक शर्मा, KKR ने किया बड़ा खुलासा

राहुल-डिकॉक ने की विस्फोटक शुरुआत

राहुल-डिकॉक ने की विस्फोटक शुरुआत

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए महज 5.2 ओवर में ही 52 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली। इस दौरान मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन उन्हें सफलता सिर्फ फैबियन एलन के ओवर में मिली जिनकी तीसरी गेंद पर डिकॉक एलबीडबल्यू होकर वापस पवेलियन लौट गये। इस दौरान कप्तान केएल राहुल ने अपनी विस्फोटक पारी से न सिर्फ अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई बल्कि आईपीएल के इतिहास में 99 मैच खेलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

क्रिस गेल की खास लिस्ट में शामिल हुए केएल राहुल

क्रिस गेल की खास लिस्ट में शामिल हुए केएल राहुल

केएल राहुल ने 99 मैचों के बाद सबसे ज्यादा आईपीएल रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर जगह बना ली है, जबकि भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना जैसे तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट की बात करें तो वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने 99 मैचों के बाद 3578 रन बनाये थे। वहीं केएल राहुल () दूसरे पायदान पर काबिज हैं। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर (3304), फाफ डुप्लेसिस (2849) और सुरेश रैना (2802) का नाम टॉप 5 खिलाड़ियों में शामिल है।

सिर्फ 33 गेंदों में राहुल ने ठोंका अर्धशतक

सिर्फ 33 गेंदों में राहुल ने ठोंका अर्धशतक

केएल राहुल ने डिकॉक के आउट होने के बाद भी अपनी टीम की जिम्मेदारी संभाले रखी और मनीष पांडे के साथ महज 38 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली। केएल राहुल ने इस दौरान महज 33 गेंदों में अर्धशतक लगाकर अपनी टीम के लिये सीजन की दूसरी फिफ्टी लगाई। केएल राहुल ने इस दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाकर आईपीएल करियर का 29वां अर्धशतक लगाया।

मुंबई के खिलाफ जमकर चलता है राहुल का बल्ला

मुंबई के खिलाफ जमकर चलता है राहुल का बल्ला

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रनों का अंबार लगाया है। साल 2018 के बाद से केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 पारियां खेली हैं, जिसमें से सिर्फ 3 बार ही वो अर्धशतक लगाने से चूके हैं। केएल राहुल का मुंबई के खिलाफ यह 2018 के बाद से जड़ा गया 7वां 50+ स्कोर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+