Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MI vs GT, Pitch And Weather: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

MI vs GT, Pitch And Weather: IPL 2025 में हर दिन प्लेऑफ की रेस और तेज होती जा रही है। इस वक्त चार टीमें 14 या उससे ज्यादा अंकों पर पहुंच चुकी हैं, जबकि चार और टीमें अब भी अगले राउंड में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई हैं। ऐसे में मंगलवार को होने वाला मुकाबला बहुत अहम हो गया है, जहां जीतने वाली टीम प्लेऑफ की दहलीज़ पर पहुंच सकती है।

मंगलवार शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के पास 14-14 अंक हैं, और इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे 16 अंकों के साथ टॉप 2 की दौड़ में भी एंट्री कर सकती है।

gujarat titans

मुंबई इंडियंस लगातार छह मुकाबले जीत चुकी है और उनके खेल में जबरदस्त आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस भी पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है और उनकी नजर इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने पर होगी।

GT vs MI: मुंबई में कैसा रहेगा आज का मौसम?
मंगलवार शाम को मुंबई में उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा और हवा में 67% तक ह्यूमिडिटी (humidity) हो सकती है। खिलाड़ियों को गर्मी और थकान से जूझना पड़ सकता है, खासकर तेज गेंदबाजों के लिए चुनौती भरा रहेगा।

GT vs MI: पिच रिपोर्ट: रन बनेंगे या विकेट गिरेंगे?
वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हालांकि इस सीजन में स्लोअर बॉल्स ने काफी असर दिखाया है और बॉल पिच पर रुक कर आ रही है। इसके बावजूद छोटी बाउंड्री और बढ़िया बाउंस की वजह से बल्लेबाजों को भी खुलकर खेलने का मौका मिलता है। कुल मिलाकर उम्मीद की जा रही है कि ये एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है।

MI vs GT: प्लेऑफ का समीकरण
इस मुकाबले की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि दोनों ही टीमें 14 अंकों पर हैं। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वो प्लेऑफ की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ा लेगी, जबकि हारने वाली टीम को अगले मुकाबलों में जीत की राह और मुश्किल हो सकती है।

गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जानत, जयंत यादव, दासुन शनाका।

मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवॉन जैकब्स।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+