VIDEO: RCB को मिली हार तो खुशी से झूम उठी मुंबई इंडियंस, किशन से लेकर चावला तक ने जमकर मनाया जश्न
Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Titans: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल कर फाफ डुप्लेसिस की टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया है।

RCB vs GT, 70th Match, Indian Premier League 2023: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। रविवार रात को रन मशीन विराट कोहली ने शतक जड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन शुभमन गिल के शतक ने आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
आरसीबी को मिली हार: करो या मरो वाले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को गुजरात टाइटंस चार विकेट से हराने में कामयाब रही। 198 रनों का पीछा करते हुए गुजरात की टीम ने चार विकेट खोकर पांच गेंद पहले ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने बेहतरीन शतक जड़ा। उन्होंने आखिरी ओवर में छक्का जड़ टीम को जीत दिलाने के साथ-साथ अपना शतक भी पूरा किया।
प्लेऑफ से बाहर आरसीबी: गुजरात के खिलाफ मिली हार के साथ ही आरसीबी की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई। एक बार फिर आरसीबी का खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया। आरसीबी के गेंदबाज टारगेट को डिफेंड करने में नाकाम रहे। जिसका खामियाजा टीम को टूर्नामेंट से बाहर होकर चूकाना पड़ा।
मुंबई की एंट्री: आरसीबी की हार से मुंबई इंडियंस को जबरदस्त फायदा मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी की हार का इंतजार था। आरसीबी की हार के साथ ही मुंबई का प्लेऑफ खेलना पक्का हो गया। अब वह एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ से भिड़ेगी।
मुंबई ने मनाया जश्न: आरसीबी की हार के बाद मुंबई के खिलाड़ियों ने प्लेऑफ में पहुंचने का जमकर जश्न मनाया। मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिश्यली ट्विट हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मुंबई के खिलाड़ी गुजरात की जीत के बाद खूब जश्न मना रहे हैं। ईशान किशन से लेकर पीयूष चावला तक इस दौरान टीम के साथ नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications