मुंबई इंडियंस ने एक ही जीत से कई टीमों को पछाड़ा, अंक तालिका में लगाई लम्बी छलांग, कौन है टॉप पर
IPL Points Table: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अपने तीसरे मुकाबले में धमाल मचाते हुए विपक्षी टीम केकेआर को चारों खाने चित कर दिया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने अपने तरकश में शामिल तीरों का इस्तेमाल बखूबी किया और केकेआर को मौका नहीं दिया।
मुंबई इंडियंस ने धांसू अंदाज में जीत दर्ज करते हुए धमाका कर दिया और अंक तालिका में कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। केकेआर को तीन मैचों में दूसरी बार हार का सामना करना पडा है और मुंबई को लगातार दो हार के बाद पहली बार जीत का स्वाद चखने का मौका मिला।

केकेआर के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर थी और बाकी सभी टीमें पांच बार की टाइटल विनर टीम से आगे थीं। इसके बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अपने घर में तहलका मचाने का काम किया।
केकेआर को महज 13वें ओवर में ही पराजित करने वाली मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में पांच स्थानों की छलांग लगा डाली। दसवें स्थान पर मौजूद इस टीम ने चेन्नई, हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों को पीछे करते हुए अपना नाम दर्ज करा लिया और यह उनके लिए अच्चा संकेत है।
दसवें स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस अब छठे स्थान पर आ गई है। सातवें स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स और आठवें पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। राजस्थान रॉयल्स की टीम का नौवां स्थान है और दसवें नम्बर पर अब अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर है।
टॉप टीमों की बात करें, तो वहां आरसीबी ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। आरसीबी ने अपने दो मैचों में खेलकर जीत दर्ज की और 4 अंक हासिल किये हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स का नाम आता है। दिल्ली कैपिटल्स ने 2 मैचों में खेलकर दोनों बार जीत दर्ज की है। तीसरे पर लखनऊ, चौथे पर गुजरात और पांचवें स्थान पर पंजाब का नाम है।
आईपीएल में ऐसी है अंक तालिका
आरसीबी- 4 अंक
दिल्ली कैपिटल्स- 4 अंक
लखनऊ सुपर जायंट्स- 2 अंक
गुजरात टाइटंस- 2 अंक
पंजाब किंग्स- 2 अंक
मुंबई इंडियंस- 2 अंक
चेन्नई सुपर किंग्स- 2 अंक
सनराइजर्स हैदराबाद- 2 अंक
राजस्थान रॉयल्स- 2 अंक
केकेआर- 2 अंक












Click it and Unblock the Notifications