MI vs LSG: रोहित शर्मा आज खेलेंगे या रहेंगे बाहर? करो या मरो वाले मैच से पहले आया अहम अपडेट

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के इस रोमांचक सीजन में मुंबई इंडियंस एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां उसके लिए हर मैच फाइनल की तरह हो गया है। लगातार हार और अंक तालिका में निचले पायदान पर रहने के बाद अब इस पांच बार की चैंपियन टीम की तरफ से एक बड़ा हिंट आया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले से ठीक पहले टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की मैदान पर वापसी के संकेत मिले हैं। यह खबर न केवल मुंबई के प्रशंसकों के लिए उत्साह लेकर आई है बल्कि विरोधी टीमों की रणनीति के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन सकती है।

ipl 2026

मुंबई इंडियंस ने जारी किया वीडियो

मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक तौर पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें रोहित शर्मा नेट प्रैक्टिस के दौरान बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। वह पूरी लय में नजर आ रहे हैं और उनके फुटवर्क को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपनी चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं।

इस वीडियो के साथ टीम प्रबंधन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मुंबई इंडियंस की टीम अंतिम समय तक हार मानने वाली नहीं है और वह अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर वापसी करेगी। रोहित शर्मा इस सीजन के शुरुआती चार मैचों के बाद चोटिल होकर बाहर हो गए थे जिसके बाद से टीम का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया था।

हो सकता हा ओपनिंग में बदलाव

रोहित की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस को सबसे बड़ी समस्या सलामी जोड़ी को लेकर हुई है। टीम को वह मजबूत शुरुआत नहीं मिल पा रही थी जिसकी उसे दरकार थी। हालांकि विल जैक्स ने कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन रोहित शर्मा का अनुभव और उनका खेल को समझने का तरीका टीम के लिए अपूरणीय रहा है। अब यदि रोहित वापस आते हैं तो वह पारी की शुरुआत करेंगे और इससे विल जैक्स को मध्यक्रम में खेलने का मौका मिलेगा।

मुश्किल में मुंबई इंडियंस

मौजूदा स्थिति को देखें तो मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह बहुत कठिन है। टीम ने अब तक नौ मुकाबले खेले हैं और उनमें से सात मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के पास अब केवल पांच मैच बचे हैं और तकनीकी रूप से उसे अगले दौर में पहुंचने के लिए अपने सभी मैच जीतने होंगे। अगर टीम चौदह अंकों तक पहुंचती है तो अन्य टीमों के नेट रन रेट और उनके नतीजों के आधार पर मुंबई के पास आगे बढ़ने का एक छोटा सा मौका रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+