मुकेश कुमार ने दिलीप ट्रॉफी में काटा गदर, लाइव मैच में छुए मोहम्मद शमी के पांव, विकेटों की लगाई झड़ी
दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन का जलवा दिखाई दे रहा है। वैभव सूर्यवंशी के धमाल के बाद मुकेश कुमार ने तबाही मचाने का काम किया है। मुकेश कुमार ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए सेंट्रल जोन की हालत खराब कर दी। इस दौरान एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी का दिल जीतने का काम किया है।
मैदान पर अपने शांत बर्ताव के लिए मशहूर मुकेश कुमार कई बार कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसके बारे में कोई सोचता तक नहीं है। अचानक मोहम्मद शमी के साथ उन्होंने वही किया। शमी और मुकेश कुमार दोनों एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं।

ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार और शमी ने इस मुकाबले में कुल 12 विकेट लेते हुए धमाका कर दिया। इसी दौरान मुकेश कुमार ने मोहम्मद शमी के पांव छू लिए। शमी और मुकेश की जोड़ी के सामने सेंट्रल जोन के बल्लेबाज बेबस नजर दिखे और कुछ कर नहीं पाए।
शमी और मुकेश का तहलका
मैच की पहली पारी में शमी के खाते में कुल 2 विकेट गए। मुकेश कुमार ने इस दौरान 3 विकेट अपने नाम किए। मुकेश कुमार ने दूसरी पारी में 4 विकेट लेते हुए एक बार फिर से तहलका मचा दिया। अब मोहम्मद शमी की बारी थी और उन्होंने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। दूसरी पारी में सेंट्रल जोन महज 158 पर आउट हो गई।
मुकेश ने क्यों छुए शमी के पांव?
मुकेश कुमार ने दूसरी पारी में सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार का विकेट हासिल किया। इसके बाद वह खुश होकर शमी के पास गए और उनके पांव छूकर हैरान कर दिया। मुकेश कुमार ने यह सब सम्मान दर्शाने के लिए किया था। शमी टीम इंडिया के दिग्गज हैं और नए प्लेयर्स उनसे सीख रहे हैं।
बैटिंग में सूर्यवंशी ने दिखाया था जलवा
वैभव सूर्यवंशी ने इसी मैच में पहली पारी के दौरान अपने बल्ले से जलवा दिखा दिया था। उन्होंने 92 रनों की तूफानी पारी खेली। जिसमें सात चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। वह सबसे कम उम्र में दिलीप ट्रॉफी में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बनने से चूक गए। यह कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम है।


Click it and Unblock the Notifications
