सेमीफाइनल के समय धोनी का रहे थे पूजा-पाठ और भारत की हो गई फाइनल में एंट्री, जानें क्या है पूरा मामला
MS Dhoni: वर्ल्ड कप का जिक्र होते ही महेंद्र सिंह धोनी का नाम आना लाजमी है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2011 के वर्ल्ड कप का फाइनल मैच मुंबई में जीता था। माही के उस यादगार छक्के को कौन बुल सकता है, जो उन्होंने जीत के लिए लगाया था।
बुधवार को वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें मुकाबला खेल रही थीं और यह मैच भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला गया। हालांकि सेमीफाइनल मैच के समय धोनी वानखेड़े के आस-पास भी नहीं थे। वह अपनी अलग दुनिया में थे।

धोनी उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव ल्वाली में थे। यह अल्मोड़ा में पड़ता है। धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ वहां पहुंचे थे। गांव के लोग माही को देखकर काफी खुश हुए। धोनी के साथ सभी लोगों ने फोटो भी क्लिक कराए। उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं था।
खास बात यह रही कि टीम इंडिया इधर खेल रही थी और माही ने अपने गांव में जाकर वहां के मन्दिर में पूजा अर्चना की। पत्नी भी उस समय उनके साथ थीं। अपने इष्ट देव की पूजा करने के बाद माही ने गांव के लोगों के साथ फोटो क्लिक किये। एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी और उनकी पत्नी लोगों के साथ बैठे हैं। माही की सादगी को लेकर फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। इधर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications